श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, गुड़गांव में 12 फरवरी से भव्य पंचकल्याणक एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन


श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, गुड़गांव में दिनांक 12 फरवरी से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन उपाध्याय गुप्तिसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में होने जा रहा है। आयोजन की भव्य तैयारियों में दिशा-निर्देशन के लिए उपाध्याय गुप्तिसागर जी महाराज का पावन मंगल प्रवेश श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, गुड़गांव में हो चुका है। आयोजन की भव्य शुभारम्भ पर 12 फरवरी को मंगल ध्वजारोहण, 13 फरवरी को भगवान का गर्भ कल्याणक, 14 फरवरी को भगवान का जन्मोत्सव, 15 फरवरी को भगवान का दीक्षा कल्याणक महोत्सव, 16 फरवरी को आचार्य चर्या का वअभव, 17 फरवरी को भगवान का केवल ज्ञान महोत्सव, 18 फरवरी को भगवान को भगवान का समवशरण दिव्य दर्शन एवं 19 फरवरी को भगवान का मोक्ष कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के प्रधान नरेश जैन, उप प्रधान वीरेंद्र जैन, महामंत्री अशोक कुमार, मंत्री अवनीश कुमार, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र जैन, विनोद कुमार जैन, पुष्प चंद्र जैन आदि लोग महाराज की आगवानी करते हुए नजर आए।

web-IMG_20160206_162140

महोत्सव में ध्वजारोहण कपिल जैन, राजा जैन। कलश स्थापना उग्रसेन और राजेश कुमार जैन। अखंड दीप प्रज्ज्वलनकर्ता विमल जैन, पूनम जैन। समारोह के स्वागताध्यक्ष अशोक जैन, सुमन जैन। भगवान पाश्र्वनार्थ की तस्वीर का अनावरणकर्ता रमेश चंद्र जैन, मदन जैन। आचार्य विद्यासागर की तस्वीर का अनावणकर्ता रमेश जैन, राकेश जैन, दीप प्रज्ज्वलनकर्ता शिखर चंद्र जैन। जिनवाणी स्थापनाकर्ता शैलेंद्र जैन, नीरा जैन। पंडाल उद्घाटनकर्ता केवलराम सुशील कुमार जैन, कौशल जैन। मंडल उद्घाटनकर्ता धनेर्ं जैन, नीरू जैन आदि के द्वारा किया जाएगा। इस दौरान रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन संध्या, विराट हास्य कवि सम्मेलन आदि का भी आयोजन किया जाएगा।


Comments

comments