8 दिवसीय संयम स्वर्ण महोत्सव की शुरूआत निकला सोने का रथ


अजमेर नगर में संयम स्वर्ण महोत्सव का आठदिवसीय कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से शुरू हुआ। महोत्सव के पहले दिन केसरगंज जैन मंदिर से रथयात्रा निकाली गयी, जिसमें राजेंद्र कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार दनगसिया परिवार द्वारा निर्मित कराया गया स्वर्णमयी ज्ञान विद्या संयमोत्सव रथ का लोकापर्ण किया गया। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ्र में विराजमान आचार्यश्री विद्यासागर के पावन सानिध्य में आयोजित रथयात्रा में यह स्वर्णमयी रथ भी शामिल होगा। पुखराज पहाड़िया के अनुसार आचार्यश्री को समर्पित संयम स्वर्ण महोत्सव रथ 28 जून से पूरे वर्ष देश के विभिन्न स्थानों पर जाकर जैन धर्म का प्रचार-प्रसार करेगा।

रथयात्रा में जिनवारक्ष रथ पर ज्ञानचंद्र नागेंद्र कुमार दनगसिया परिवार, ऐरावत हाथी पर अनिल कुमार सुनील कुमार श्रेयांस कुमार ढिलवारी परिवार, कुचामनी रथ पर पवन कुमार, गौरव कुमार बढारी, ज्ञानविद्या संयमोत्सव रथ पर अशोक कुमार साहबजाज साथी बने। जैन समाज की महिला मंडल, आदि सृष्टि महिला मंडल, ब्राम्ही महिला मंडल, सुनंदा महिला मंडल एवं स्वतंत्र जैन महिला प्रकोष्ठ की महिलाएं श्लोगन की तख्तियां एवं जैन ध्वजा लेकर रथयात्रा में चल रही थी। सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम दीक्षास्थली पर हुआ, जिसमें सुप्रसिद्ध गायक नंद कुमार जैन एंड पार्टी जजबलपुर द्वारा भव्य मनोहारी भजन संध्या का आयोजन किया गया। रथयात्रा कार्यक्रम में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल, मेयर धम्रेद्र गहलोत, पूर्व विधायक डा. श्रीगोपाल बाहेती ने मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।


Comments

comments