देहरादून में पंचकल्याणक एवं छात्रों के सम्मान हेतु पहुंचे आचार्यश्री ज्ञानसागर एवं अन्य मुनि


देहरादून। विकास नगर के प्राचीन जैन मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। राज्य के अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य संजय जैन ने बताया कि 30 अप्रैल से 6 मई तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्व का आयोजन किया जाएगा जबकि 23 अप्रैल को जैन मुनि ज्ञान सागर जी महाराज समेज दो अन्य जैन महाराज के पावन सानिध्य में देशभर के 300 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।

जैन धर्म में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का सर्वाधिक महत्व है। यह आत्मा से परमात्मा बनने की प्रक्रिया का महोत्सव है। पौराणिक पुरुषों के जीवन का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के लिए इन महोत्सव में पात्रों का सहारा लेकर सक्षम जीवन यात्रा को रेखांकित किया जाता है। नगर में होने वाले मेधावी छात्र के सम्मान समारोह एवं पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए जैन मुनियों ने नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। तोरण द्वारों पर लोगों ने जैन मुनियों की आरती उतार पुष्पवष्रा की।

मुनियों की स्वागतयात्रा में महिलाएं नृत्य करती हुई चल रही थी। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, खाटूश्याम सेवा मंडल एवं अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठन स्वागत यात्रा में शामिल थे। स्वागत यात्रा हरबर्टपुर से शुरू होकर लेहमन पुल, सिनेमा गली होती हुई त्रिशला देवी भवन पर समाप्त हुई। मार्ग में स्वगत करने वालों में कृष्णलाल जैन, मुनीर अहमद, सरदार जगमोहन सिंह, जत्थेदार तीरथ सिंह, आरएसएस के संदीप महावर, पुष्पराज अरोड़ा, विजय जैन, विकास नागर, हरिओम सोनी, कुलदीप कुमार, कालिका प्रसाद आदि मुख्य थे।

 


Comments

comments

अपने क्षेत्र में हो रही जैन धर्म की विभिन्न गतिविधियों सहित जैन धर्म के किसी भी कार्यक्रम, महोत्सव आदि का विस्तृत समाचार/सूचना हमें भेज सकते हैं ताकि आप द्वारा भेजी सूचना दुनिया भर में फैले जैन समुदाय के लोगों तक पहुंच सके। इसके अलावा जैन धर्म से संबंधित कोई लेख/कहानी/ कोई अदभुत जानकारी या जैन मंदिरों का विवरण एवं फोटो, किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की video ( पूजा,सामूहिक आरती,पंचकल्याणक,मंदिर प्रतिष्ठा, गुरु वंदना,गुरु भक्ति,गुरु प्रवचन ) बना कर भी हमें भेज सकते हैं। आप द्वारा भेजी कोई भी अह्म जानकारी को हम आपके नाम सहित www.jain24.com पर प्रकाशित करेंगे।
Email – jain24online@gmail.com,
Whatsapp – 07042084535