61 आर्यिकाओं के विशाल संघ का गुना में मंगल प्रवेश


मध्य प्रदेश के गुना जिला के आरोन नगर में 12 से 18 फरवरी तक भव्य पंचकल्याणक एवं गजरथ महामहोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन के लिए 61 आर्यिकाओं के विशाल संघ का मंगल प्रवेश नगर में हो चुका है। नगरवासियों ने पूरे उत्साह और जोशपूर्ण श्रद्धा के साथ आर्यिकाओं के विशाल संघ की आगवानी की और एक विशाल जलूस नगर के प्रमुख मागरे से होता हुआ नगर के बड़े जैन मंदिर पहुंचा। आर्यिकाओं के संघ ने सर्वप्रथम यहां विराजित मुनिश्री समय सागर जी, मुनिश्री प्रशांत-निव्रेग सागर जी एवं मुनिश्री अभय सागर जी सहित 10 मुनि महाराजों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मां दृढ़मति, ऋतुमति, पावनमति माताजी का 31वां दीक्षा दिवस समारोह मुनि संघ के पावन सानिध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जैनाचार्य विद्यासागरजी महाराज की सामूहिक संगीतमय पूजा की गई। दोपहर में मुनिश्री अभय सागर, मुनिश्री पूज्य सागर एवं मुनिश्री प्रभात सागर महाराज का विहार आरोन से सिरोंज के लिए हुआ। नगर के जैन समाज मुनिश्री के विहार हेतु उनके साथ गये। आगामी पंचकल्याणक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को आमंत्रित करने हेतु एक प्रतिनिधि मंडल भोपाल पहुंचा।


Comments

comments

अपने क्षेत्र में हो रही जैन धर्म की विभिन्न गतिविधियों सहित जैन धर्म के किसी भी कार्यक्रम, महोत्सव आदि का विस्तृत समाचार/सूचना हमें भेज सकते हैं ताकि आप द्वारा भेजी सूचना दुनिया भर में फैले जैन समुदाय के लोगों तक पहुंच सके। इसके अलावा जैन धर्म से संबंधित कोई लेख/कहानी/ कोई अदभुत जानकारी या जैन मंदिरों का विवरण एवं फोटो, किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की video ( पूजा,सामूहिक आरती,पंचकल्याणक,मंदिर प्रतिष्ठा, गुरु वंदना,गुरु भक्ति,गुरु प्रवचन ) बना कर भी हमें भेज सकते हैं। आप द्वारा भेजी कोई भी अह्म जानकारी को हम आपके नाम सहित www.jain24.com पर प्रकाशित करेंगे।
Email – jain24online@gmail.com,
Whatsapp – 07042084535