अतिशय क्षेत्र गिरार जी में जरूरतमंदों को बांटे कम्बल


ललितपुर। इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे गरीब, असहाय लोगों को ठंड से बचाव करने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब , असहाय लोगों को ज्यादा परेशानी उठाना पड़ती है। अनेक समाजसेवी संगठन गर्म वस्त्र, कम्बल आदि ऐसे लोगों को वितरण करने आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में सर्द हवाओं के बीच कड़कड़ाती ठण्ड से ठिठुरते लोगों के लिए  ललितपुर जनपद के  दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र गिरार जी में भारतीय जैन संगठन चैप्टर मकरोनिया, सागर द्वारा  ग्राम गिरार के  गरीबों ,असहाय लोगों  के लिए  ठण्ड से बचाव को एक सौ से अधिक कंबलों का वितरण किया गया।

इस दौरान जरुरतमंद लोगों ने कम्बल  पाकर अपनी खुशी जाहिर की और इस परोपकारिता के कार्य की तहेदिल से प्रशंसा की।

गिरार क्षेत्र कमेटी के मीडिया प्रभारी डॉ. सुनील संचय ललितपुर ने बताया कि संगठन के सदस्यों ने सबसे पहले अतिप्राचीन आदिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र गिरार में विराजमान मूलनायक आदिनाथ भगवान का दर्शनलाभ लिया। इसके बाद  ग्राम के जरूरतमंद व गरीब लोगों को कम्बल वितरण किया।

कार्यक्रम में संगठन के जिला इकाई से जिलाध्यक्ष  मनोज जैन लालो, जिला सचिव सुकमाल जैन नैनधरा, जिला कोषाध्यक्ष संजय दिवाकर, संपत जैन, प्रदीप जैन मंगलम,मनोज सक्सेस, मकरोनिया चैप्टर सचिव सुनील शाहगढ़, कोषाध्यक्ष शांत कुमार जैन, उपाध्यक्ष संजय जैन कंट्रोल पार्षद ,  सह मंत्री सुनील जैन, आलोक जैन बरायठा,युवा जैन मिलन अध्यक्ष भाई प्रसन्न जैन, मंत्री सुनील जैन लियो , सदस्य नितिन पुजारी, चैप्टर से कमलेश जैन सीएमओ , मनीष जैन ,धर्मेंद्र जैन, अरविंद जैन, मनोज भाई जी, नरेंद्र जैन शांति टाइल्स ,हेमचंद्र जैन प्रसन्न गारमेंट्स  एवं बड़ी संख्या में चैप्टर के सदस्य सम्मिलित हुए।अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी कमेटी ने भारतीय जैन संगठन ग्रुप सागर के समस्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।

भारतीय जैन संगठन ग्रुप के सभी सदस्यों ने अभिषेक एवं शांति धारा, पूजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्य अर्जन किया।

आभार अभिषेक जैन( दीपू) मड़ावरा  महामंत्री अतिशय क्षेत्र गिरार गिरी जी एवं प्रदीप जैन खुटगुवां ने व्यक्त किया।

 

— डॉ. सुनील जैन संचय

 


Comments

comments

अपने क्षेत्र में हो रही जैन धर्म की विभिन्न गतिविधियों सहित जैन धर्म के किसी भी कार्यक्रम, महोत्सव आदि का विस्तृत समाचार/सूचना हमें भेज सकते हैं ताकि आप द्वारा भेजी सूचना दुनिया भर में फैले जैन समुदाय के लोगों तक पहुंच सके। इसके अलावा जैन धर्म से संबंधित कोई लेख/कहानी/ कोई अदभुत जानकारी या जैन मंदिरों का विवरण एवं फोटो, किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की video ( पूजा,सामूहिक आरती,पंचकल्याणक,मंदिर प्रतिष्ठा, गुरु वंदना,गुरु भक्ति,गुरु प्रवचन ) बना कर भी हमें भेज सकते हैं। आप द्वारा भेजी कोई भी अह्म जानकारी को हम आपके नाम सहित www.jain24.com पर प्रकाशित करेंगे।
Email – jain24online@gmail.com,
Whatsapp – 07042084535