आचार्यश्री के आने की सूचना से उत्साहित हैं डोंगरगढ़वासी, तैयारियां शुरू


डोंगरगढ़ का जैन समाज बहुत खुश और उत्साहित है क्योंकि उनके नगर में जैन संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज ससंघ का आगमन होने जा रहा है। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समाज के निशांत जैन ने बताया कि आचार्यश्री 4 या 5 अप्रैल को डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी पहुंच जाएंगे। आचार्यश्री अभी कान्हा किसली के घनघोर जंगलों से होते हुए पहाड़ के पथरीले रास्तों से गुजरते हुए बैहर पहुंचे। आहारचर्या के बाद मलाजखंड के रास्ते छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ चुके हैं। यहां ग्राम रघौली में खुदाई के दौरान 4 अति प्राचीन जैन प्रतिमाएं निकली हैं, यहां पर आचार्य के हाथों प्रतिमाओं का अनावरण होगा। यहीं से छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा शुरू हो जाती है। आचार्यश्री ससंघ की देवपुरा घाट, जंगलपुरघाट होते हुए नर्मदा चौराहे से अतरिया होते हुए वे 31 मार्च को छुईखदान पहुंचने की संभावना है। छुईखदान के रास्ते चंद्रगिरी डोंगरगढ़ में आचार्यश्री ससंघ 4 या 5 अप्रैल तक पहुंच जाएंगे। नगर का पूरा जैन समाज उनके आगमन की तैयारियों में जुटा है।


Comments

comments