विहार कर रही जैन साध्वियों के समूह को ट्रक ने टक्कर मारी, एक साध्वी की हालत गंभीर


राजस्थान के शिवगंज से जैन साध्वियां विहार करके सिरोही की तरफ पैदल यात्रा कर रही थी। इसी दौरान मंगलवार प्रात: आरएपी कैंप के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने विहार कर रही साध्वियों के समूह को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार मुम्बई निवासी साध्वी मिराग्व प्रज्ञा, सुरेंद्र नगर गुजरात निवासी साध्वी हित प्रज्ञा और अहमदाबाद निवासी साध्वी विमला प्रज्ञा शिवगंज से विहार कर सिरोही की तरफ पैदल विहार कर रही थी। इसी बीच पीछे से आ रहे एक ट्रक ने साध्वी समूह को टक्कर मार दी, जिसमें साध्वी मिराग्व प्रज्ञा को गंभीर चोटें आयी हैं शेष दो साध्वियों को भी मामूली चोटें आयी है। सूचना पाकर एंबुलेंस घटना स्थल पहुंची और उन्हें ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यहां दो साध्वियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी जबकि साध्वी मिराग्व प्रज्ञा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अन्य अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। हादसे की सूचना पाकर जैन समाज के दिनेश सिंघवी, भरत मोदी, आशुतोष पटनी, डा. संजीव जैन, योगेश जैन सहित कई लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की किंतु अभी तक ट्रक पकड़ा नहीं जा सका है।


Comments

comments