मुनि पूज्य सागर जी का प्रथम दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम 8 मई को इंदौर में।


इंदौर आचार्य पुष्पदंत सागर जी के शिष्ट मुनि पूज्य सागर जी महाराज का प्रथम दीक्षा दिवस समारोह 8 मई को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। अखिल भारतीय प्रज्ञश्री संघ द्वारा कृष्ण पब्लिक स्कूल तिलक नगर में पूज्य सागर जी का दीक्षा दिवस समारोह कार्यक्रम होगा। 8 मई को प्रात: 07.30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। संघ के अध्यक्ष ने बताया कि प्रात: आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज की 11 लोगों द्वारा नृत्यपूर्ण अष्ट द्रव्य से पूजन, पाद पक्षालन, शास्त्र भेंट किया जाएगा। दीक्षा महोत्सव के मुख्य पात्र धार्मिक श्रीफल परिवार के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष भरत जैन, रितु जैन, भूपेंद्र जैन, जितेंद्र जैन होंगे। आचार्य संघ को अर्घ समर्पित किया जाएगा। धर्म प्रभावक समिति के अध्यक्ष जैनेश झांझरी ने बताया कि आचार्य संघ गोयल नगर जैन मंदिर में प्रात: 07.00 बजे जलूस के साथ तिलक नगर श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल जाएंगे। जलूस के समापन पर वहां धर्म समा आयोजित की जाएगी और मुनि पूज्य सागर जी को पिच्छी, शास्त्र, कमंडल भेंट किये जाएंगे।


Comments

comments