दिल्ली, शाहदरा। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, गली जैन मंदिर, छोटा बाजार, शाहदरा, दिल्ली में श्री समवशरण युवा मंडल, शाहदरा द्वारा चतुर्थ बार सम्मेद शिखर जी यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए अभिनंदन समारोह, टिकट वितरण एवं लकी ड्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
श्री समवशरण युवा मंडल के अध्यक्ष श्री निकेश जैन ने बताया कि यह कार्यक्रम चतुर्थ भव्य सम्मेद शिखर जी यात्रा (6 फरवरी से 11 फरवरी 2026) के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ट्रेन द्वारा यात्रा करने वाले 301 यात्रियों को यात्रा टिकट वितरित किए जाएंगे तथा उनका अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए इसमें 11 लकी ड्रा भी रखे गए हैं, जिनमें चयनित प्रतिभागियों को विशेष उपहार प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा, जो जैन समाज छोटा बाजार की कार्यकारिणी के करकमलों द्वारा किया जाएगा। इसके पश्चात नवकार म्यूजिकल ग्रुप की ओर से सौरभ जैन (राजा), दिल्ली एवं विवेक जैन, आगरा अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे तथा भक्तामर स्तोत्र का पाठ संपन्न कराएंगे।
इस आयोजन का संचालन श्री समवशरण युवा मंडल एवं श्री समवशरण महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 1 घंटे का भक्तामर पाठ, भगवान पार्श्वनाथ प्रभु की भक्ति आराधना, तथा नववर्ष के पावन अवसर पर 48 दीपकों से भक्तामर पाठ एवं 108 दीपकों से महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
यह धार्मिक आयोजन गुरुवार, 01 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, छोटा बाजार, शाहदरा में संपन्न होगा। कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।
श्री समवशरण युवा मंडल ने सकल जैन समाज एवं समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है। संपर्क सूत्र: संयोजक श्री निकेश जैन, जो श्री समवशरण युवा मंडल के अध्यक्ष भी हैं, इस यात्रा के संचालन में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। – 📞 8744883382, 9899347873







