उज्जैन के उपाश्रय, खाराकुआं में किया 7 साधुओं ने मंगल प्रवेश


7 जैन साधुओं ने प्रात: 08.30 बजे बड़ा उपाश्रय, खाराकुआं, उज्जैन में मंगल प्रवेश किया। नगर प्रवेश करने पर मोहन टाकीज गेट के सामने संजय कुमार भंडारी के भवन से साधुओं के आगमन पर विशाल जलूस यात्रा निकाली गयी। जलूस यात्रा बड़ा उपाश्रय, खाराकुआं पहुंची, जहां साधु हीरविजयसूरि जी सहित अन्य साधुओं ने विशाल धर्मसभा को संबोधित किया। संबोधन में उन्होंने रात्रि भोजन त्याग करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि आज का स्वास्थ्य विज्ञान भी जैन धर्म की पुरानी परंपरा का समर्थन करता है। इसके अलावा विवाह समारोह में भी रात्रि भोजन का त्याग करना चाहिए, उन्होंन प्याज, लहसुन, आलू और गाजर भी ना खाने की सलाह दी क्योंकि जैन धर्म की पुरानी परंपरा में उक्त सभी चीजों का त्याग बताया गया है। उन्होंने कहा कि हम जैसा खाएंगे, सोचेंगे वैसे ही हमारे विचार उत्पन्न होंगे। इसलिए यदि हम अपना खान-पान जैन धर्म के हिसाब से रखेंगे तो निश्चिततौर पर आज के बच्चों के जीवन में जैन धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी साथ ही मन और स्वास्थ्य से भी पवित्र होंगे। अंत में संचालक राजेंद्र बाठिया ने लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख लोगों में राजेंद्र पालरेचा और विमल पगरिया सहित संजय गिरिया मौजूद थे।


Comments

comments

अपने क्षेत्र में हो रही जैन धर्म की विभिन्न गतिविधियों सहित जैन धर्म के किसी भी कार्यक्रम, महोत्सव आदि का विस्तृत समाचार/सूचना हमें भेज सकते हैं ताकि आप द्वारा भेजी सूचना दुनिया भर में फैले जैन समुदाय के लोगों तक पहुंच सके। इसके अलावा जैन धर्म से संबंधित कोई लेख/कहानी/ कोई अदभुत जानकारी या जैन मंदिरों का विवरण एवं फोटो, किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की video ( पूजा,सामूहिक आरती,पंचकल्याणक,मंदिर प्रतिष्ठा, गुरु वंदना,गुरु भक्ति,गुरु प्रवचन ) बना कर भी हमें भेज सकते हैं। आप द्वारा भेजी कोई भी अह्म जानकारी को हम आपके नाम सहित www.jain24.com पर प्रकाशित करेंगे।
Email – jain24online@gmail.com,
Whatsapp – 07042084535