नई दिल्ली, शाहदरा। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छोटा बाजार, शाहदरा, दिल्ली-32 के अंतर्गत श्री समवशरण युवा मंडल द्वारा जैन धर्मावलंबियों के लिए कुंडलपुर एवं जबलपुर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में श्रद्धालुओं को प्रमुख जैन तीर्थस्थलों के दर्शन एवं धार्मिक स्थलों के भ्रमण का अवसर मिलेगा।
यात्रा के दौरान पिसनहारी की मढ़िया, नेडान वाटरफॉल, पनागर जी जैन मंदिर, कुंडलपुर में बड़े बाबा के दर्शन तथा बेला जी सहित अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
यात्रा 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को दिल्ली से प्रस्थान करेगी तथा 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को दिल्ली वापसी होगी। यात्रा के लिए ट्रेन एवं बस द्वारा आने-जाने की व्यवस्था की गई है।
आयोजकों के अनुसार, स्लीपर क्लास का किराया ₹3,500 प्रति यात्री तथा थर्ड एसी का किराया ₹5,000 प्रति यात्री रखा गया है। इस राशि में आना-जाना एवं आवास शामिल है। यात्रा के लिए सीट बुक कराने हेतु निर्धारित राशि जमा कर सीट आरक्षित करानी होगी। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि सीट बुक होने के बाद किसी भी परिस्थिति में किराया वापस नहीं किया जाएगा।
यात्रा में 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए आधी टिकट का प्रावधान रखा गया है। आयोजकों ने यह भी बताया कि परिस्थितियों के अनुसार यात्रा कार्यक्रम में परिवर्तन संभव है।
यात्रा के आयोजन में श्री समवशरण मिलन यात्रा संघ, छोटा बाजार शाहदरा, श्री समवशरण महिला मंडल, छोटा बाजार शाहदरा तथा जारचा सेवा समिति (दादरी) का सहयोग रहेगा।
📞 टिकट बुकिंग एवं जानकारी के लिए संपर्क
निकेश जैन: 8744883382, 9899347873
मनोज जैन: 9310070243
क्रिश जैन: 7011821599







