सुधासागर जी के सानिध्य में 108 फणित अनोखी प्रतिमा सहित सुब्रतनाथ की प्रतिष्ठा महोत्सव 20 से 25 जून को भीलवाड़ा में


राजस्थान के भीलवाड़ा नगर में पहली बार ऐसी मनोहारी भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा विराजित होने जा रही है, जो 108 फणितधारी होगी। इसके अलावा भगवान सुब्रतनाथ की मनोहारी प्रतिमा भी विराजित होने जा रही है। उक्त दोनों प्रतिमाएं जयपुर में निर्मित हो रही हैं और 18 जून को भीलवाड़ा लायी जाएंगी। इन दोनों प्रतिमाओं को प्राण प्रतिष्ठि करने के लिए दिनांक 20 से 25 जून तक शास्त्रीनगर मैन सेक्टर में श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्री मज्जिनेंद्र जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्व बड़ी धूमधाम के साथ मुनि श्री सुधासागर जी ससंघ के पावन सानिध्य आयोजित होने जा रहा है।

Jain Muni श्री सुधासागर जी ससंघ के पावन सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से शुरु हो चुकी हैं। शनिवार प्रात: सुभाष नगर भगवान नेमिनाथ मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव की आमंतण्रपत्रिका का विमोचन हुआ। प्रतिष्ठि होने वाली दोनों प्रतिमाओं पर लगभग 11 किलो चांदी के छत्र झूलेंगे, इन पर सोने की पालिश करवाई गयी है। इसके अलावा दोनों वेदियों पर 400 ग्राम सोने के काम की नक्काशी भी करा दी गयी है।

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि शनिवार प्रात: पंचकल्याणक आमंतण्रपत्रिका का सकल दिगम्बर जैन समाज एवं पदाधिकारियों ने विमोचन किया। 18 जून को प्रात: इंद्र-इंद्राणियों के साथ पंचकल्याण महोत्सव के पात्रों, मूलनायक वेदी एवं मूर्ति पुण्र्याजक, ध्वजारोहण, पांडाल उद्घाटन एवं छत्र न्यौछावर कर्ताओं की मेंहदी की रस्म पूर्ण की जाएगी और रात में बैंड बाजों के साथ इंद्र इंद्राणियों की बिंदौली निकाली जाएगी, जिसमें 16 बग्गियों में इंद्र इंद्राणी सवार होंगे। आयोजन को लेकर महावीर स्कूल मैदान में थर्माकॉल से पांडाल निर्मित किया जा रहा है। पंचकल्याणक के पहले दिन प्रात: घटयात्रा निकाली जाएगी।

अजमेर से आये स्वर्णरथ में भगवान को विराजित किया जाएगा, जिसे धोती-दुपटटा धारण किये श्रावकगण खीचेंगे। 108 महिलाएं मंगलकलश लेकर साथ चलेंगी। यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए निंबाहेड़ा, नीमच, उदयपुर एवं भीलवाड़ा के करीब 11 बैंड, मंदसौर के 15 ढ़ोल बुलाये गये हैं। समाज की महिलाओं का वीरांगना बैंड की आकषर्ण का केंद्र होगा। भीलवाड़ा का सकल दिगम्बर जैन समाज आप सभी को इस पावन अवसर पर सादर आमंत्रित करता है।


Comments

comments