महामस्तकाभिषेक समारोह के काम 10 जनवरी तक पूरे करें: मुख्यमंत्री


हासन. मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने अगले साल फरवरी में होने वाले भगवान बाहुबलि के महामस्तकाभिषेक के मद्देनजर चल रहे निर्माण कार्य को 10 जनवरी से पहले पूरे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी के बाद वे फिर श्रवणबेलगोला जाएंगे और उससे पहले सारे कार्य खत्म होने चाहिए।

शनिवार को हासन जिले में श्रवणबेलगोला के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक में निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए कल्पामृत कॉम्पलेक्स का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने अस्थाई तौर पर बनाए जा रहे उपनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने पहाड़ी के पिछले हिस्से में बनाए जा रहे पानी के टैंक, स्वच्छ की गई कल्याणी, परिवहन निगम के बस अड्डे व पहाड़ी पर बन रही सीढिय़ों के निर्माण कार्य का जायजा लिया।

राचेनहल्ली स्थित डाक बंगले में आयोजित बैठक में उन्होंने जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से सम्पूर्ण जानकारी एकत्रित की और सभी निर्माण कार्यों ोको सही वक्त पर पूर्ण करने की अधिकारियों को ताकीद दी। उन्होंने बाद में संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि अधिकारियों ने 10 जनवरी तक सारा काम पूर्ण करने पर सहमति दी है। कल्याणी का काम पूरा हो गया है और अब रंग रोगन का काम किया जा रहा है। 12 उपनगरों का निर्माण किया जाएगा। महोत्सव के बारे में चारूकीर्ति भट्टारक स्वामी से बातचीत की है।

उन्होंने कहा कि सभी काम तेजी से हो रहे हैं। 7 फरवरी को राष्ट्रपति महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और 26 फरवरी को महोत्सव का समापन हो जाएगा। समारोह के लिए राज्य सरकार ने 175 करोड़ रुपए दिए हैं। केंद्र सरकार से सहायता का अनुरोध किया गया था लेकिन अभी तक कोई धन जारी नहीं किया है। केंद्र से सहायता मिलने की उम्मीद नहीं है।

उन्होंने कहा कि महामस्तकाभिषेक में करीब 40 लाख लोगों के भाग लेने की संभावना है। 27-28 हजार लोगों के लिए अस्थाई व्यवस्था के तहत 12 उपनगर का निर्माण किया गया है। महामस्तकाभिषेक की स्मृति में हासन शहर में एक करोड़ रुपए की लागत से पार्क निर्मित करने का प्रस्ताव किया गया है। इस समारोह के आयोजन के लिए किसानों की करीब 490 एकड़ भूमि को अस्थाई तौर पर अधिगृहीत कर मुआवजा दिया गया है। श्रवणबेलगोला जाने वाली 14 सडक़ों का विकास किया गया है।

इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री ए. मंजू, विधान परिषद सदस्य एम.ए. गोपालस्वामी, पूर्व विधायक सी.एस. पुट्टेगौड़ा, जिलाधिकारी रोहिणी सिंधूरी, जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार के अलावा महामस्तकाभिषेक समारोह के विशेेष अधिकारी वरप्रसाद रेड्डी भी उपस्थित थे।

  • Patrika.com

Comments

comments

अपने क्षेत्र में हो रही जैन धर्म की विभिन्न गतिविधियों सहित जैन धर्म के किसी भी कार्यक्रम, महोत्सव आदि का विस्तृत समाचार/सूचना हमें भेज सकते हैं ताकि आप द्वारा भेजी सूचना दुनिया भर में फैले जैन समुदाय के लोगों तक पहुंच सके। इसके अलावा जैन धर्म से संबंधित कोई लेख/कहानी/ कोई अदभुत जानकारी या जैन मंदिरों का विवरण एवं फोटो, किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की video ( पूजा,सामूहिक आरती,पंचकल्याणक,मंदिर प्रतिष्ठा, गुरु वंदना,गुरु भक्ति,गुरु प्रवचन ) बना कर भी हमें भेज सकते हैं। आप द्वारा भेजी कोई भी अह्म जानकारी को हम आपके नाम सहित www.jain24.com पर प्रकाशित करेंगे।
Email – jain24online@gmail.com,
Whatsapp – 07042084535