नदी से निकली एक हजार वर्ष प्राचीन जैन प्रतिमा


मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले नरवर इलाके के ग्राम सावोली की नदी में शनिवार को खनन के दौरान एक हजार साल पुरानी जैन प्रतिमा निकल आई। जैन प्रतिमा निकलने के बाद इसे जैन समाज के सुपुर्द किया गया है।

प्रतिमा निकलने के बाद समाज के पदाधिकारी महेंद्र जैन भय्यैन ने कहा कि नरवर से 6 कि.मी दूर ग्राम सावोली में सिंध नदी में शनिवार को जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इसी खुदाई के दौरान एक जैन प्रतिमा रेत के अंदर से निकली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिमा लगभग 1000 साल पुरानी है।

महेंद्र जैन का मानना है कि संभवत: मुगलों के दौर में इस प्रतिमा तो नदी में फैंका गया होगा। इधर, जैसे ही नदी से जैन भगवान की प्रतिमा निकलने की खबर इलाके में फैली तो गांव में जैन समाज के लोगों का जमावड़ा लग गया। प्रतिमा पूरी तरह से सही है, उसका बायां हाथ खंडित बताया जा रहा है। फिलहाल प्रितिमा निकलने की सूचना लगते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और प्रतिमा को जैन समाज के सुपुर्द कर दिया।


Comments

comments