दिल्ली, शाहदरा के छोटा बाजार स्थित 1008 पार्श्वनाथ मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आज से शुरू।


अति प्राचीन 216 साल पुराने मुगलकालीन अतिशययुक्त श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, छोटा बाजार, शाहदरा, दिल्ली में आज से श्री 1008 जिनिबिम्ब मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का ऐतिहासिक कार्यक्रम आचार्य श्री श्रुत सागर जी महाराज, एलाचार्य प्रज्ञ सागर जी महाराज, मुनि सौरभ सागर जी महाराज, मुनि संकल्प भूषण जी महाराज, श्रमणाचार्य मुनि श्री विभंजन सागर जी महाराज एवं मुनि श्री अनुमान सागर जी महाराज के पावन सानिध्य शुरू हुआ।

IMG-20160309-WA0040

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव प्रात:कालीन घटयात्रा से शुरू हुआ। तत्पश्चात ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, वेदीशुद्धि, मंडपशुद्धि, श्रीजी की स्थापना, दीप प्रज्ज्वलन, चित्रानावरण, मंगल कलश स्थापना का विधि-विधान से पूर्ण होने के बाद उपस्थित जैन समाज के लोगों ने महाराजश्री के मंगल प्रवचन का लाभ लिया। प्रवचन के बाद विधि पूर्वक नित्य पूजा, सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, नांदीविधान, मंडप प्रतिष्ठा की क्रिया पूर्ण की गई। दोहपर लगभग 02.00 बजे से यागमंडल विधान संगीतमय तरीके से पूरी भव्यता के साथ पूर्ण हुआ। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आज के सायंकालीन कार्यक्रमों में सायं 07.00 बजे से आरती, शास्त्र प्रवचन, भेरीतारण ध्वज स्थापना और रात्रि 08.00 बजे दीप प्रज्ज्वलन, इंद्र दरबार, तत्वचर्चा, कुमेर द्वारा रत्नवृष्टि, मातामरूदेवी की सेवा अष्टकुमारियों द्वारा, सोलह स्वप्न, गीत नृत्य, गर्भकल्याणक अभ्यन्तर क्रिया, गर्भकल्याणक नाटकीय दर्शन-प्रथम भाग की क्रिया पूर्ण की जाएगी।


Comments

comments