जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन


दिल्ली, 14 अगस्त। जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय, गली जैन मंदिर, छोटा बाजार, शाहदरा में भारतीय गणराज्य के 79वें राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ, जिसे जैन स्कूल सोसाइटी एवं पूर्वी दिल्ली जैन महासभा के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जैन ने संपन्न किया।

दीप प्रज्ज्वलन श्री ई. विकास कुमार जैन (श्री वीरेन्द्र कुमार जैन, पूर्व प्रबंधक जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शाहदरा), पराग जैन, विभोर जैन, विरंश जैन द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में श्री निर्मल जैन (पूर्व मेयर, पूर्वी दिल्ली नगर निगम व पूर्व निगम पार्षद) उपस्थित रहे।

विद्यालय के छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें से कुछ कार्यक्रम इतने भावपूर्ण थे कि दर्शकों के दिल को छू गए। अपने संबोधन में अध्यक्ष श्री अशोक कुमार जैन ने बताया कि सन 2015 में स्कूल में लगभग 260 विद्यार्थी थे, जो अब बढ़कर 707 हो गए हैं। विद्यालय का परिणाम पिछले कई वर्षों से लगातार 100% रहा है, जिसकी बदौलत स्कूल का स्तर काफी ऊँचा हो गया है और अब दिल्ली के प्रतिष्ठित विद्यालयों में इसकी गिनती होती है।

विद्यालय प्रबंधक श्री रविन्द्र कुमार जैन ने इतने उत्कृष्ट और सफल आयोजन के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों, छात्रों और स्टाफ की सराहना की।

अंत में, उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


Comments

comments