301 यात्रियों के साथ दिल्ली से श्री सम्मेद शिखरजी की भव्य तीर्थयात्रा की घोषणा


दिल्ली। परम पूज्य ऐलक श्री 105 विज्ञान सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से श्री समवशरण युवा मंडल (अंतर्गत श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, छोटा बाजार, शाहदरा) द्वारा चतुर्थ श्री सम्मेद शिखरजी तीर्थ यात्रा” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पुण्य यात्रा 6 फरवरी 2026 (गुरुवार) को दिल्ली से आरंभ होकर 11 फरवरी 2026 (मंगलवार) को वापस दिल्ली पहुंचेगी।

इस यात्रा में कुल 301 यात्री विशेष ट्रेन के माध्यम से सम्मेद शिखरजी के पावन दर्शन हेतु जाएंगे। यात्रियों के लिए दो विकल्प उपलब्ध हैं:

  • स्लीपर क्लास: ₹3750 प्रति यात्री
  • थर्ड एसी: ₹5750 प्रति यात्री

इस राशि में यात्रा, भोजन, आवास एवं दर्शन आदि की संपूर्ण व्यवस्थाएं सम्मिलित हैं। टिकट बुकिंग की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।

यात्रा की विशेषता यह है कि 9 फरवरी 2026 (सोमवार) की संध्या 6 बजे एक भव्य भक्ति संध्या “एक शाम पारस प्रभु के नाम” आयोजित की जाएगी, जिसमें देश के प्रसिद्ध जैन भजन कलाकार – आर्यन जैन, आशीष जैन, शिवम-पारस एवं वासु जैन म्यूज़िकल ग्रुप – अपनी संगीतमयी प्रस्तुति देंगे।

इस पुण्य आयोजन में दिल्ली, गाज़ियाबाद, मेरठ, साहिबाबाद, मुरादनगर, इंदिरापुरम आदि क्षेत्रों के जैन समाज के श्रद्धालु भाग लेंगे।

महत्वपूर्ण सूचना:

  • 6 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए भी पूर्ण टिकट लागू होगा।
  • एक बार बुकिंग होने के पश्चात किसी भी स्थिति में रद्दीकरण की सुविधा नहीं होगी
  • आवश्यकतानुसार यात्रा कार्यक्रम में परिवर्तन संभव है।

बुकिंग एवं अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:

  • श्री निकेश जैन (संयोजक) – 📞 8744883382, 9899347873
  • श्री संजीव जैन – 📞 9250146750
  • श्री मनोज जैन – 📞 9310070243

विशेष:
इस यात्रा में 11 लक्की ड्रॉ भी रखे गए हैं, जिनके प्रायोजक श्री चिंतामणि ट्रेडर्स की ओर से श्री संजीव जैन एवं श्री निकेश जैन रहेंगे।

इस आयोजन की सहयोगी संस्थाएं हैं:

  • श्री समवशरण मिलन यात्रा संघ (छोटा बाजार, शाहदरा)
  • श्री समवशरण महिला मंडल (छोटा बाजार, शाहदरा)
  • जारचा सेवा समिति (दादरी)
  • जैन युवा मंच (छोटा बाजार, शाहदरा)
  • श्री पार्श्वनाथ संकल्प साधु समिति (दिल्ली)
  • णमोकार परिवार महिला मंडल (भोलानाथ नगर, शाहदरा)

समर्पित संयोजक श्री निकेश जैन, जो श्री समवशरण युवा मंडल के अध्यक्ष भी हैं, इस यात्रा के संचालन में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

 


Comments

comments