मुनिश्री सुधा सागर जी ससंघ के सानिध्य में 6दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 1 अप्रैल से शुरू


सवाईमाधोपुर के आलनपुर में तीर्थक्षेत्र चमत्कारजी को कम लोग ही जानते थे और वहां श्रद्धालुओं का ज्यादा आना-जाना भी नहीं था। मुनि सुधा सागर जी महाराज ने जब इस तीर्थक्षेत्र के दर्शन किये और इसकी महिमा के बारे में स्थानीय समाज को जानकारी दी तो फिर देर किस बात की। मुनिश्री सुधा सागर जी के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से इस क्षेत्र का जीर्णोद्धार और विकास कार्य शुरू हो गया और अब वह घडी आ गयी, जब वहां पर वीतराग त्रिकाल चौबीसी की 72 प्रतिमाओं के भव्य पंचकल्याणक, वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विशांति महायज्ञ का भव्य आयोजन 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक होने जा रहा है।

पंचकल्याणक महोत्सव के मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन ने बताया कि मुनिश्री सुधा सागर जी ससंघ (मुनि उत्तम सागर जी, महासागर जी, निष्कंपसागर जी, क्षुल्लक गंभीर सागर जी, धैर्यसागर जी) की प्रेरणा एवं पावन सानिध्य में चमत्कार जी प्रबंधन समिति एवं पंचकल्याणक महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से दिनांक 1 से 6 अप्रैल तक प्रतिदिन धर्मप्रभावना, विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगीतमयी भव्य आयोजन किया जाएगा।

अशोक नगर (मध्य प्रदेश) के प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप जैन विभिन्न धार्मिक मंत्रोचारणों के बीच विधि-विधान से सम्मपन्न कराएंगा तथा बुढ़ार (मध्य प्रदेश) की नीलेश जैन एण्ड पार्टी अपनीटीम के साथ संगीतमयी छटा बिखेरने को कार्यक्रम में रहेंगे। पंचकल्याणक में श्रद्धालुओं के लिए चमत्कारजी के बाग में विषाल पंडाल बनाये गये हैं। मंदिर को आकषर्क तरीके से सजाया एवं रोशनी से सुसज्जित किया जा रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व्यवस्था हेतु अलग-अलग कमेटियां गठित कर दी गयी हैं।


Comments

comments