Aarti Shri Chandpur Mahaveer Swami | श्रीचाँदनपुर महावीर स्वामी |


जय महावीर प्रभो, स्वामी जय महावीर प्रभो |

कुण्डलपुर अवतारी, त्रिशलानन्द विभो || ऊँ जय महावीर प्रभो ||

सिद्धारथ घर जन्मे, वैभव था भारी, स्वामी वैभव था भारी |

बाल ब्रह्मचारी व्रत पाल्यौ तपधारी |1| ऊँ जय म0 प्रभो |

आतम ज्ञान विरागी, सम दृष्टि धारी |

माया मोह विनाशक, ज्ञान ज्योति जारी |2| ऊँ जय म0 प्रभो |

जग में पाठ अहिंसा, आपहि विस्तार्यो |

हिंसा पाप मिटाकर, सुधर्म परिचार्यो |3| ऊँ जय म0 प्रभो |

इह विधि चाँदनपुर में, अतिशय दरशायो |

ग्वाल मनोरथ पुर्यो दूध गाय पायो |4| ऊँ जय म0 प्रभो |

अमर चन्द को सपना, तुमने प्रभु दीना |

मन्दिर तीन शिखर का निर्मित है कीना|5| ऊँ जय म0 प्रभो |

जयपुर नृप भी तेरे, अतिशय के सेवी |

एक ग्राम तिन दीनों, सेवा हित यह भी |6| ऊँ जय म0 प्रभो |

जो कोई तेरे दर पर, इच्छा कर आवे |

होय मनोरथ पूरण, संकट मिट जावे |7| ऊँ जय म0 प्रभो |

निशि दिन प्रभु मन्दिर में, जगमग ज्योति जरै |

हम सेवक चरणों में, आनन्द मोद भरै |8| ऊँ जय म0 प्रभो |


Comments

comments

अपने क्षेत्र में हो रही जैन धर्म की विभिन्न गतिविधियों सहित जैन धर्म के किसी भी कार्यक्रम, महोत्सव आदि का विस्तृत समाचार/सूचना हमें भेज सकते हैं ताकि आप द्वारा भेजी सूचना दुनिया भर में फैले जैन समुदाय के लोगों तक पहुंच सके। इसके अलावा जैन धर्म से संबंधित कोई लेख/कहानी/ कोई अदभुत जानकारी या जैन मंदिरों का विवरण एवं फोटो, किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की video ( पूजा,सामूहिक आरती,पंचकल्याणक,मंदिर प्रतिष्ठा, गुरु वंदना,गुरु भक्ति,गुरु प्रवचन ) बना कर भी हमें भेज सकते हैं। आप द्वारा भेजी कोई भी अह्म जानकारी को हम आपके नाम सहित www.jain24.com पर प्रकाशित करेंगे।
Email – jain24online@gmail.com,
Whatsapp – 07042084535