कुंडलपुर में आचार्य पद पदारोहण महोत्सव में 400 मुनियों के लिए 400 चौका की व्यवस्था


दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में 16 अप्रैल को होने वाले आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 400 मुनियों के लिए 400 चौका की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आचार्य पद महोत्सव के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाटनी ने कुंडलपुर पहुंचकर बैठक आयोजित की जिसमें अनेक मुद्दों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के संयोजक वीरेश सेठ ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। लगभग 400 संत इस समारोह में शामिल होने आएंगे। 400 चौकों की व्यवस्था की जा रही है।

आचार्य पद पदारोहण महा महोत्सव में 10 लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। जिनके लिए कमेटी द्वारा व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि कुंडलपुर कमेटी द्वारा महा महोत्सव में आने वालों के लिए अहमदाबाद की एक कंपनी द्वारा आवास के लिए कमरे तैयार किए जा रहे है। जिनमें एसी कमरे भी शामिल है। इसके अलावा एक विशाल पंडाल और एक भोजन शाला बनाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि पांडाल और भोजन शाला में एक बार में हजारों लोग शामिल हो सकते है। वही दमोह में भी रहने और रूकने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही छाया, प्रसाधन, कैंटीन भी बनाई जा रही है। महोत्सव में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी बनाया जा रहा हैं। सभी व्यवस्थाओं को संभालने के लिए समीतियों का गठन किया जा रहा है।

पंडाल, भोजन शाला नजदीक बनाए जा रहे हैं। शामियाने लगाकर आवासीय क्षेत्र तैयार हो रहा है। वहां छाया, प्रसाधन, कैंटीन की व्यवस्था जुटाई जा रही है। गाड़ी पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। दमोह में यात्रियों को रोकने एवं वहीं तैयार होने की व्यवस्था की जा रही है। 45 समिति प्रभारी एवं सदस्यों को रुकने बेस कैंप में व्यवस्था की जा रही है।

कुंडलपुर में अबतक कई मुनि संघों का मंगल प्रवेश हो चुका है। ​जिनमें मुनि सुधा सागर महाराज , मुनि प्रमाण सागर महाराज, मुनि प्रसाद सागर, मुनि अभय सागर, मुनि प्रणम्य सागर, मुनि संभव सागर, मुनिश्री अजित सागर, मुनि विन्रम सागर, मुनिश्री योग सागर महाराज, मुनिश्री नियम सागर महाराज, मुनिश्री समता सागर महाराज, मुनि पूज्य सागर महाराज, मुनिश्री धर्म सागर महाराज, मुनिश्री आगम सागर महाराज, मुनि महासागर सागर महाराज, मुनि पुनीत सागर महाराज, मुनि भावसागर महाराज, मुनि निष्कंप सागर महाराज, मुनि निरापद सागर महाराज का मंगल प्रवेश हो चुका है।

दमोह पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल को दमोह से 40 किलोमीटर स्थित सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में आचार्य पदारोहण महामहोत्सव होने जा रहा है। महोत्सव को लेकर दमोह से लेकर कुंडलपुर में सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे है। कुंडलपुर में पुलिस चौकी बनाई जाएगी, इसके अलावा पुलिसकर्मीयों को तैनात किया जाएगा। भारी भीड़ के चलते आसामजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी।

कमेटी अध्यक्ष ने कहा सभी लोग वीरेश सेठ के संयोजन में कार्य कर रहे हैं। सभी तन-मन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं। श्रेष्ठी अशोक पाटनी ने कहा कि इतने कम समय में सारी व्यवस्था कर रहे हैं। सुंदर से सुंदर व्यवस्था हो, इसके लिए सभी से सहयोग ले रहे हैं। महामंत्री आरके जैन ने कहा कि आचार्य पद पदारोहण के लिए कुंडलपुर को चुना है। हम सभी मिलकर कार्यक्रम को अनूठा बना दें। बैठक में पाटनी के साथ, प्रभात मुंबई, एडिशनल कमिश्नर पवन जैन, प्रेमचंद प्रेमी आदि मंचासीन रहे।


Comments

comments