कर्नाटक में जैन मुनि की निर्मम हत्या, टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेक दिए शरीर के हिस्से


कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जैन आचार्य कामकुमार नंदी महाराज की हत्या कर दी गई। वे पिछले दो दिनों से लपता थे। पूरा मामला बेलगावी जिले का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आचार्य काम कुमार नंदी कर्नाटक के बेलगाम जिले में चिकोड़ी में स्थित नंद पर्वत में प्रवास कर रहे थे। यहां पर बने आश्रम में वे पिछले 15 वर्षों से रह रहे थे। जैन मुनि आचार्य कुंथुसागर महाराज के शिष्य थे। रोजाना भक्त उनके दर्शन के लिए आया करते थे। 5 जुलाई को अचानक वे आश्रम से लापता हो गए।

आश्रम के मैनेजर और भक्तों ने मिलकर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शनिवार की सुबह पुलिस ने सुबह संदिग्ध अपराधियों को गिरफ्तार किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपराधियों ने मुनि के अपहरण और हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

ऐसा बताया जा रहा है कि जैन मुनि के शव के कई टुकड़े किए गए और उन्हें अलग-अलग जगहों में फेंक दिया। अपराधियों ने पास में मौजूद नदी में शव फेंकने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने शव के कुछ टुकड़े बरामद कर लिए हैं और आगे की जांच में जुट गई है।

इस खबर से जैन समुदाय बेहद आक्रोशित है। लोग हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैन समुदाय के लोग कर्नाटक सरकार और राज्यपाल से अपराधियों को सजा दिए जाने और मुनियों को सुरक्षा प्रदान कराने की मांग भी कर रहे हैं।


Comments

comments