Sammed Shikharji- को लेकर केंद्रीय मंत्री के साथ प्रतिनिधि मंडल ने की सीएम से मुलाकात


जैन धर्म के प्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी (पारसनाथ) के बारे में भारत सरकार के समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डा. विरेंद्र सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से रांची में मुलाकात की। उनके साथ जैन धर्म के कई वरिष्ठ लोग मौजूद थे। इस प्रतिनिधि मंडल ने पारसनाथ जैन धर्म स्थल को लेकर मुख्यमंत्री से विस्तार में बात की।  जैन समुदाय के लोगों को मानना है कि पारसनाथ में विकास हो किंतु धार्मिक स्थल के रूप में उसकी पवित्रता और मान्यता बरकरार रहे।

राज्य के पर्यटीक विकास का कहना है कि पर्यटन स्थल बनाने का मतलब यह कतई नहीं है कि वहां पांच सितारा होटल बनेंगे अथवा पहाड़ों एवं अन्य प्राकृतिक संपदाओं से किसी भी तरह की छेड़छाड की जाएगी। ऐसा कुछ भी नहीं होगा, जिससे जैन धर्मावलंबियों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। आल इंडिया जैन साइनारिटी फेडरेशन ने यहां से “पधारो शिखर जी” का भी शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने पारसनाथ जैन स्थल के विस्तार से विकास का भरोसा दिलाया।

इससे पूर्व राष्ट्रीय अल्प संख्यक आयोग के सदस्य सुनील सिंघी ने भी इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री झारखंड से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि पारसनाथ की पवित्रता बनी रहेगी और ऐसा कुछ नहीं होगा, जिससे धर्मस्थल की अहमियत पर आंच आये।


Comments

comments