जैन ग्रुप शीघ्र खोलेगा, जमशेदपुर में प्राइवेट यूनिवर्सिटी


झारखंड के जमशेदपुर में अब एक और निजी विविद्यालय खुलने जा रहा है। दक्षिण भारत के शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था जैन ग्रुप आफ इंस्टीटय़ूट (जेजीआई) जमशेदपुर सहित विदेशों में निजी विविद्यालय की स्थापना करने जा रही है। यह विविद्यालय वर्ष 2017 के सत्र से शुरू होने की उम्मीद है। यह निजी विविद्यालय लगभग 500 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। । ग्रुप के चेयरमैन चेनराज रॉयचंद ने मंगलवार पत्रकारों से बात करते बताया कि इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न और अफ्रीकी देश रवांडा में भी विविद्यालय स्थापित किये जाएंगे। इसके लिए जैन ग्रुप प्रति शहर 500 करोड़ रुपये खर्च करेगा। कुल मिलाकर तीन विविद्यालय की स्थापना पर लगभग 1500 करोड़ खर्च किये जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में खुलने वाले विविद्यालय के प्रारम्भिक चरण का संचालन गम्हरिया कैंपस से ही होगा। जैन ग्रुप बेंगलुरू में 85 शैक्षिक संस्थानों का संचालन करता है और इसके लगभग 65 हजार छात्र अध्ययनरत हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास की तारीफ करते हुए ग्रुप के चेयरमैन ने कहा कि वे शिक्षा को लेकर पलायन कर रहे छात्रों के प्रति काफी चिंतित हैं और विविद्यालय की स्थापना के बाद इनके पलायन में कमी आएगी। इस विविद्यालय में यूजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई होगी तथा एक ही कैंपस में छात्रों को तमाम तरह की सुविधाएं मिल पाएंगी। इसके अलावा जॉव ओरिंयेंटेड  कोर्स की भी पढ़ाई होगी। चेनराज रॉयचंद ने बताया कि इसका नाम मल्टी डिसीप्लिनरी प्राइवेट यूनिवर्सिटी ऑफ जमशेदपुर रखा जाएगा। प्रेसवार्ता में जैन कालेज जमशेदपुर के निदेशक अमित श्रीवास्तव, प्राचार्य प्रोफेसर अंगद तिवारी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।


Comments

comments