गिरार गिरी में पंचकल्याणक महोत्सव के पात्र चयन एवं वेदी शिलान्यास समारोह संपन्न


ललितपुर। दिगम्बर जैन आदिनाथ अतिशय क्षेत्र गिरारगिरी में चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में आगामी 17 फरवरी से 2 2 फरवरी 2023 तक श्री 1008 मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक मानस्तम्भ जिनबिम्ब प्रतिष्ठा, विश्वशान्ति महायज्ञ एवं रथोत्सव का आयोजन किया जाना है।

मीडिया प्रभारी डॉ सुनील संचय ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्र चयन एवं पंचकल्याणक वेदी शिलान्यास समारोह 22 जनवरी दिन रविवार को श्रमण मुनि श्री 108 समत्व सागर जी महाराज ससंघ (4 पिच्छी) के सान्निध्य में समारोह के प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी जय कुमार जी निशांत भैया, पंडित सनत कुमार, विनोद कुमार रजवांस के प्रतिष्ठाचार्योत्व में किया गया।

रविवार को प्रातः 7 बजे से अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, भूमि जागरण एवं जाप्य अनुष्ठान विधि विधान के साथ किए गए। गुरु आज्ञा एवं आचार्य निमंत्रण किया गया। प्रातः बेला में मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ भव्य मंगल अगुवानी की गई। महामहोत्सव समिति एवं ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा पाद प्रक्षालन और आरती उतारकर बैंडबाजों के साथ अगुवानी की गई। श्रावक श्रेष्ठि जनों ने शास्त्र भेंट एवं पाद प्रक्षालन का पुण्यार्जन किया।

दोपहर 1 बजे से ध्वजारोहण, भूमि शुद्धि, पंचकल्याणक के पात्रों का चयन , पंचकल्याणक वेदी शिलान्यास का कार्यक्रम किया गया। आयोजन को सफल बनाने में महामहोत्सव समिति एवं ट्रस्ट कमेटी गिरार का योगदान रहा। समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर मड़ावरा, महरौनी, बरायठा , शाहगढ़, सागर, बंडा, ललितपुर , इंदौर, टीकमगढ़, साढूमल आदि स्थानों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस मौके पर नवागढ़ महोत्सव की पत्रिका का विमोचन किया गया। इस मौके पर मुनि श्री समत्वसागर जी महाराज ने कहा कि पुण्यात्मा की संपत्ति ही पुण्य कार्य में लगती है। जब हमारा तीव्र पुण्य का उदय होता है और जन्म जन्म के संचित पुण्ड्य कर्म उदय में आते हैं तब हमारे भाव दान करने के एवं महा महोत्सव में सम्मिलित होने के बनते हैं।

इन्हें मिला पंचकल्याणक महोत्सव में पात्र बनने का सौभाग्य :

भगवान के माता पिता राजेश जैन श्रीमती रचना जैन नवकार कंप्यूटर (खुटगुआ वाले )मडावरा इंदौर, सौधर्मेन्द्र-सुनील कुमार जैन( मोनू) श्रीमती नेहा जैन बाम एपी स्पेशल परिवार बरायठा, कुबेर सुनील कुमार जैन चंदेरिया चंदेरिया परिवार बरायठा,विधि नायक डॉक्टर बालचंद कमल कुमार, महायज्ञ नायक विनोद कुमार जैन, महायज्ञ नायक सवाई सिंघई संतोष कुमार जैन, ईशानइंद्र प्रकाश चंद सिंघई, सनतकुमारइंद्र-राजेंद्र राजू, महेंद्रइंद्र-शांत कुमार नीरजकुमार नीरज जैन, उपेंद्र -कैलाश जैन, मंडलेश्वर मोनू सिलोनिया, राजा सोम- दीपचंद व्या, महामंडलेश्वर- सवाई सिंघई सुरेश चंद्र जैन, राजा श्रेयांश- मौजी लाल,राजेश कुमार बाहुबली ट्रेडिंग कंपनी नागपुर, भरत चक्रवर्ती-अभिषेक कुमार जैन (खुटगुआ वाले )दीपू चौधरी मडावरा, बाहुबली-प्रदीप कुमार जैन खुटगुआ वाले मडावरा, उपेंद्र 12 पद अजित जैन ( स्टील हाउस) सोरई वाले मडावरा, शीतल जैन राकेश जैन बरायठा वाले मडावरा, जिनेंद्र जैन( जेके वस्त्रालय एवं ज्वेलर्स) गोना बाले मडावरा,आशीष जैन चौधरी पत्रकार खुटगुआ वाले मड़ावरा, प्रकाश चंद्र जी जैन कमल कुमार जी जैन श्रीमती रचना खुटगुआ वाले मड़ावरा,विनोद कुमार जी जैन अर्हन फैशन हाउस सोरई वाले मडावरा, सेठ हरिश्चंद्र जी जैन (मुन्ना )आशीष जैन डिग्गी विकास जैन, राजेंद्र जी जैन राजू व्या बरायठा, विनोद जी जैन विशाल जैन सौरभ जैन चंदेरिया बरायठा, देवेंद्र कुमार जैन संतोष कुमार जी जैन लुहारी वाले सागर, महामंडलेश्वर 4 पद- सिंघई प्रकाश चंद्र जैन गिदवाहा वाले साडूमल, राजेश जैन मधुर जैन खुटगुआ वाले मडावरा,दीपचंद जी जैन व्या परिवार , श्री कमलेश जैन लुहर्रा वाले मडावरा।

— डॉ सुनील जैन संचय


Comments

comments