इंदौर के छत्रपति नगर में होगा सिद्धचक्र महामंडल विधान


इंदौर। दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में विश्व शांति एवं कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के आशीर्वाद से देश के स्वनामधन्य विधानाचार्य बाल ब्रह्मचारी श्री संजीव भैया कटंगी के निर्देशन एवं आदिनाथ जिनालय ट्रस्ट के तत्वावधान में 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ होगा।

यह जानकारी ट्रस्ट के कार्याध्यक्ष डॉक्टर जैनेंद्र जैन एवं विधान संयोजक पार्श्वनाथ ग्रुप के अध्यक्ष श्री सचिन जैन ने देते हुए बताया की यह पहला अवसर है ,इंदौर नगर में बृहद रूपसे विधानाचार्य संजय भैया कटंगी के निर्देशन प्रथम बार इस विधान का आयोजन  किया जा रहा है। विधान के सभी पात्रों का चयन हो चुका है। विधान में 101 इंद्र, इंद्राणियां विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ सिद्धों की पूजा आराधना कर अर्घ्य समर्पण करेंगे।


Comments

comments