Jain Muni in Luknow – 85 जैन संतों का दल आज लखनऊ पहुंचा, लोगों ने किया भव्य स्वागत

Jain Muni in Luknow
Jain Muni in Luknow

Jain Muni in Luknow – परमपूज्य गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज 85 मुनिराज, साधु और साध्वियों के विशाल संघ के साथ आज लखनऊ के आशियाना जैन मंदिर पहुंचे। बता दें कि परमपूज्य गणाचार्य श्री विराग सागर जी मुनिराज विशाल संघ के साथ दिल्ली से श्री सम्मेद शिखर जी की ओर विहाररत हैं। इसी क्रम में गणाचार्य सहित समस्त संघ आज लखनऊ पहुंच गया। पदयात्रा आयोजक श्री विजय जैन चारबाग ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में जैन संतों का दल पहली बार लखनऊ आया है, जिसमें 19 वर्ष से 90 वर्ष तक की आयु के महाराज शामिल हैं। उक्त संतों का संघ 26 मई तक लखनऊ रहेगा।

Jain Muni in Luknow

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार संतों का दल पदयात्रा कार्यक्रम के तहत आशियाना जैन मंदिर, चारबाग स्टेशन के पास विकास जैन प्लास्टिक वाले के निवास, महावीर पार्क, डालीगंज जैन मंदिर, इंदिरा नगर जैन मंदिर दर्शन हेतु जाएगा। वहां से बाराबंकी के लिए रवाना होगा। जानकारी दे दें कि दिल्ली से श्री सम्मेद शिखर जी दूरी लगभग 1200 किमी. है, जिसे गणाचार्य सहित संघ में शामिल समस्त मुनिराज पैदल ही पूरी करते हुए श्री सम्मेद शिखर जी पहुंचेंगे। श्री सम्मेद शिखर झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले में एक पहाड़ी है, जो जैन धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और आस्था का केंद्र है। यहां जैन धर्म के 24 तीर्थकरों में से 20 तीर्थकरों ने कठोर साधना कर मोक्ष की प्राप्ति की थी।


Comments

comments