16 हजार किमी की यात्रा कर चुके आचार्यश्री महाश्रमण एवं संघ आज पहुंचे मुंगेर


मुंगेर, श्री श्वेताम्बर तेरापंथ के आचार्यश्री महाश्रमण राष्ट्रव्यापी अहिंसा पदयात्रा के क्रम में शनिवार को मुंगेर पहुंचेंगे। आचार्यश्री किला परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में 10.30 बजे जनमानस को विशांति का मार्ग बताएंगे। जानकारी देते हुए अणुव्रत शिक्षक संसद के सहयोजन सह अणुव्रत सेवी नवल किशोर प्रसाद एवं राजेश जैन ने बताया कि आचार्यश्री महाश्रमण 16 हजार किमी. चलकर शनिवार मुंगेर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि आचार्यश्री के साथ मुनिश्री दिनेश, अक्षय प्रकाश एवं अन्य जैन मुनि एवं साध्वियों का दल भी चल रहा है।

 

 


Comments

comments