आर्यिका विदुषी श्री माताजी ससंघ का गुरुवार को धुबड़ी में भव्य मंगल प्रवेश


धुबड़ी । परम् पूज्य विरागोदय तीर्थ के आशीर्वादाता आचार्य श्री 108 विराग सागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्या परम पूज्य श्री १०५ श्री विदुषी श्री माताजी ससंघ का गुरुवार को धुबड़ी असम में भव्य मंगल प्रवेश होगा ।

समाज के अध्यक्ष महावीर काला व मंत्री पन्नालाल जैन ने बताया कि कल गुरुवार को प्रात: 8:30 बजे दिगम्बर जैन मंदिर धुबड़ी में विशाल शोभायात्रा के साथ मंगल प्रवेश होगा। उन्होंने बताया कि कल सुबह गौरीपुर से आर्यिका ससंघ का धुबड़ी के लिये मंगल पद विहार सुबह 05:30 बजे होगा। कल प्रातः 08 बजे धुबड़ी में गाजो बाजो व विशाल शोभयात्रा के साथ आर्यिका विदुषी श्री माताजी ससंघ नगर के मुख्य चोरायो से निकलते हुए ससंघ दिगम्बर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश करेगी। इस शोभायात्रा में जगह-जगह संघ का स्वागत किया जाएगा, शोभायात्रा में धुुबड़ी का बैण्ड मुख्य आकर्षण होगा जो जैन धर्म की स्वर लहरियां बिखेरेगा, प्रवेश स्थल के बाहर संघ का पाद प्रक्षालन करेंगे।

ज्ञात हो धुबड़ी नगर में यहां दिगम्बर जैन मंदिर धुबड़ी कि प्रबन्ध कार्यकारिणी समिति सहित समाजबंधुओं द्वारा व धुबड़ी महिला मंडल की पदधिकारियी एवं सदस्यगन सम्मिलित होकर आर्यिका संघ की अगवानी करेगे जिसके पश्चात यहां से भव्य शोभायात्रा, बेंड-बाजों और जयकारों के साथ मन्दिर जी तक नगर यात्रा के माध्यम से नगर में प्रवेश करवाया जाएगा। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुगण आर्यिका संघ की अगवानी कर पाद प्रक्षालन एवं आरती भी करेगे। इस दौरान असम की विभिन्न जगहों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण भी सम्मिलित होंगे।

धुबड़ी समाज के पदाधिकारियों ने सभी श्रावकों व श्राविकाओं से कल प्रातः ०५:३० बजे गौरीपुर पहुँचकर धुबड़ी के लिए मंगल पदविहार में चलकर पद विहार को सफल बनाने वही पुण्यार्जन प्राप्त करने का आह्वान किया है, वही उन्होंने बताया है कि सभी आगन्तुक धर्मावलंबियों की खाने पीने की व ठहरने की समुचित व्यवस्था धुबड़ी दिगम्बर समाज द्वारा रहेगी।


Comments

comments