आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज पर बनेगी फिल्म, कोटा में भी हाेगी शूटिंग


कोटा। आचार्य श्री  विद्यासागर ji महाराज  पर फीचर फिल्म अन्तर्यात्री महापुरुष बनाई जा रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर काेटा गवर्नमेंट काॅलेज के स्टूडेंट रहे अनिल कुलचैनिया हैं। वहीं, जेडीबी म्यूजिक की स्टूडेंट्स रहीं रेखा राव का महत्तपूर्ण भजन…गुरुवर ऐसी कृपा कराे… गाएंगी। यह फिल्म मार्च 2021 में भारत सहित दुनिया के 65 देशाें में एक साथ रिलीज हाेगी। इसकी शूटिंग काेटा सहित प्रदेश के कई जिलाें में हाेगी।

फिल्म निर्देशक अनिल कुलचैनिया ने बताया कि बॉलीवुड में बायोपिक का दौर चला है। ऐसे में पहली बार एक संत पर आधारित प्रेरक मूवी बनाई जा रही है। यह मार्च 2021 में रिलीज हाेगी। इसकी म्यूजिक रिकाॅर्डिंग मुहूर्त मुंबई में हाे चुका है। मूवी में काेटा के कलाकार विक्की हाड़ा का भी अहम राेल है। काेटा में इसकी जल्द ही शूटिंग हाेगी। फिल्म बनाने की तैयारियां पिछले दाे साल से चल रही हैं।

यहां हाेगी शूटिंग :

निर्देशक अनिल कुलचैनिया ने बताया कि फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले उन्हाेंने खुद तैयार किए हैं। डायलॉग भरत बेनीवाल ने लिखे हैं। म्यूजिक सतीश देहरा द्वारा और गीत सुधाकर शर्मा ने लिखे हैं। इसमें गजेंद्र चौहान, किशोरी शाहनी से साथ बॉलीवुड के नामचीन अभिनेता और अभिनेत्री नजर आएंगे। आचार्य श्री के जन्म स्थान से लेकर काेटा, अजमेर, किशनगढ़, नसीराबाद में भी शूटिंग हाेगी।

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एक परिचय

आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का जन्म कर्नाटक, बैलगांव के ग्राम सदलगा में 10 अक्टूबर 1946 को हुआ। उन्हाेंने कन्नड़ में हाईस्कूल तक पढ़ाई की। इसके बाद वे वैराग्य की दिशा में आगे बढ़े और 22 वर्ष की उम्र में आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज से दीक्षा प्राप्त की। इनके पिता मल्लप्पा और मां श्रीमंति जैन थे। इनके प्रवचनों में व्याख्यान कम और ऐसे सूत्र ज्यादा होते हैं जो किसी भी व्यक्ति के जीवन को सफल बना सकते हैं। वे अकेले ऐसे संत हैं जिनके जीवित रहते हुए उन पर अब तक 55 लाेग पीएचडी प्राप्त कर चुके हैं। आचार्यश्री हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, बांग्ला, कन्नड़, मराठी के जानकार हैं।  गुरुदेव कहते है  इण्डिया  नहीं भारत बोलो तभी इस देश की प्रगति संभव है

      — अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी


Comments

comments