मुनि सुधा सागर जी के सानिध्य में हुआ भगवान संभवनाथ का महामस्तकाभिषेक


सवाईमाधोपुर के रणथम्भौर दुर्ग स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान संभवनाथ का महामस्तकाभिषेक बड़ी धूमधाम के साथ सर्वार्थ सिद्ध तीर्थक्षेत्र समिति एवं नवयुवक मंडल रणथम्भौर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। महामस्तकाभिषेक के इस पावन कार्यक्रम के दौरान मुनिश्री सुधा सागर जी महाराज संसंघ का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। पंच कल्याणक महोत्सव के मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन ने बताया कि प्रात:कालीन वेला में मंदिर में मंत्रोच्चारण के बीच इंद्र के परिवेश में श्रद्धालुओं ने भगवान संभवनाथ की प्रतिमा का जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरे कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के बुढार की नीलेश जैन एंड पार्टी की मधुर स्वरलहरियां गूंजती रहीं।

इस मौके पर मुनिश्री सुधा सागर ने कहा कि जीवन में स्वयं का कल्याण करना है तो अहिंसा, त्तयाग, संयम एवं दया का भाव धारण करना चाहिए। कार्यक्रम में अध्यक्ष रमेश छाबड़ा, महामंत्री पारस बड़जात्या, कोषाध्यक्ष तरुण वज, नवयुवक मंडल अध्यक्ष विनय पापड़ीवाल, महामंत्री सुनील बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष सुशील सौगानी, सकद दिगम्बर जैन समाज के मंत्री रमेश भसावड़ी, कोषाध्यक्ष अशोक पांडय़ा, पंचकल्याणक महोत्सव के अध्यक्ष डा. शिखर चंद्र जैन सहित विभिन्न स्थानों से पधारे श्रद्धालुगण मौजूद थे।


Comments

comments