ऐतिहासिक पहल: 65 मंदिर मिलकर मनाएंगे भगवान महावीर का जन्म कल्याणक


पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार जैन समाज के तत्वाधान में दिल्ली के इतिहास में पहली बार पूर्वी दिल्ली के 65 जैन मंदिर एक साथ मिलकर भगवान महावीर जन्म कल्याणक समारोह विशालतम स्वरूप में भव्यतापूर्ण महावीर जन्म कल्याणक कार्यक्रम का आयोजन यमुना विहार के एमटीएनएल पार्क में 9 अपैल किया जा रहा है। यह एक सकारात्मक पहल है। संस्था के अध्यक्ष पंकज जैन ने कहा पिछले कई वर्षो से प्रयासरत थे कि भगवान महावीर का जन्म कल्याणक सभी मंदिरों, संस्थाओं एवं संगठनों द्वारा सामूहिक रूप से एक साथ बृहत्त स्तर पर मनायी जाए, जिससे जैन समाज की एकता का परिचय दिया जा सके। उसके बाद सभी मंदिर व्यक्तिगततौर पर अपना अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करें।

उन्होंने बताया कि हमें अपने प्रयास में सफलता हासिल हुई और 65 मंदिर एवं उनके जुड़ी संस्थाएं सामूहिक रूप से महावीर जन्म कल्याणक का एक साझा समारोह करने को तैयार हो गई। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर 9 अप्रैल को प्रात: 08.00 बजे छह मंदिरों की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी मंदिरों की आकषर्क झाकियां, भजन मंडलियों, हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे एवं नृत्य मंडलियां और अंत में आकषर्क रथ पर विराजित भगवान महावीर होंगे। शोभायात्रा विभिन्न मार्ग  से होती हुई एमटीएनएल पार्क पहुंचेगी। यहां पहुंचकर श्रीजी का आभिषेक किया जाएगा और उसके बाद एक धर्मसभा होगी, जिसमें अनेक राजनेता, धर्मगुरू सहित जैन समाज के प्रमुख संत एलाचार्य प्रज्ञ सागर जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह विशेष रूप से उपस्थित होंगे।


Comments

comments