लंबे अंतराल बाद आचार्यश्री के आगमन से उल्लासित हुए श्रद्धालु


परम पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ के गैरतगंज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गैरतगंज नगर में मुनिश्री का आगमन काफी लंबे समय बाद हुआ था। आचार्यश्री के साथ 38 जैन संतों ने शुक्रवार विदिशा से निकलने के बाद गांव खेरखेड़ी में रात्रि विश्राम किया तत्पश्चात रविवार को विहार कर गढ़ी में आहारचर्या हुई। लगभग दोपहर 02.30 बजे गैरतगहज के लिए रवाना हुए। सायं 04.30 बजे आजार्यश्री ससंघ का नगर में मंगल प्रवेश हुआ।  इस मौके पर पूरा शहर स्वागत के लिए उमड़ पड़ा। आचार्यश्री के स्वागत में सड़क के दोनों ओर आकषर्क रंगोली बताई गई थी। बड़ा जैन मंदिर चौक बाजार के सामने मुनि संघ के लिए विश्रामस्थल बनाया गया था, जहां मुश्रिश्री ससंघ ने रात्रि विश्राम किया। सोमवार प्रात: प्रवचन का कार्यक्रम होगा। जैन समाज के साथ अन्य धर्मो के अनुयायियों ने भी आचार्यश्री की स्वागत और वंदना की।


Comments

comments