आईआईटी कर रही अवनि जैन को केपटाउन में मिलेगा विश्वस्तरीय सम्मान


मध्य प्रदेश के मंडला जिले की अवनि जैन का शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जियोलाजिकल कांफ्रेस में चयनित कर लिया गया है। यह कांफ्रेस हर चार साल में एक बार आयोजित की जाती है। इस वर्ष की काफ्रेंस दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित की जा रही है, जिसमें मध्य प्रदेश के मंडला नगर की अवनि जैन को सम्मानित किया जाएगा। अवनि जैन का क्रस्टल सिस्मिक एनिसोट्रॉपी आफ नार्थ वेस्ट हिमालया विषय को चुना था। कांफ्रेंस में अवनि को Geohost Awrard से सम्मानित किया जाएगा।

अवनि को यात्रा के दौरान होने वाले सम्पूर्ण खच्रे का वहन अंतरराष्ट्रीय जियोलाजिकल कांफ्रेस कर रही है साथ ही 250 रेंड प्रतिदिन स्टाइपेंड भी दे रही है। आपको बता दें कि आईआईटी, धनबाद ने भी उनकी इस उपलब्धि पर रुपये 44000/- का नगर पुरस्कार प्रदान किया है। वर्तमान में अवनि झारखंड के धनबाद में अध्ययनरत हैं और शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। गौरतलब है कि आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा में वे सामान्यवर्ग से चयनित होने वाली पहली बालिका थी। उनकी बड़ी बहन ने भी आईआईटी मुम्बई से एमबीए किया हुआ है और छोटा भाई अनिमेष का भी आईआईटी में चयन हुआ था।


Comments

comments