जहा माँ का आदर वह घर स्वर्ग : मुनि सुधासागर


ब्यावर| दिगंबर जैन पंचायती नसिया में मुनि सुधासागर महाराज ने कहा कि एक मां अपने बेटे के लिए सब कुछ कर सकती है। दो बेटों में से मां छोटे बेटे को कुछ चीज दे सकती है। तो बड़ा बेटा नाराज हो जाता है। बेटा अपनी मां को गालियां देने लगता है। घर में अगर मां पत्नी में समन्वय हो तो वह घर स्वर्ग बन जाता है। बेटा अगर मां के कहने से पत्नी के पास जाता है तो घर स्वर्ग बन जाता है। अगर बेटा मां की उपेक्षा करके पत्नी का तरफ आकर्षित रहता है तो वह घर नरक बन जाता है। मुनि ने आज जीवन की सार्थकता के लिए मां-बाप, पत्नी-पत्नी के बीच के रिश्तों पर मार्मिक प्रवचन दिया। आईना साफ किया तो मैं दिखा। मैं साफ किया तो भगवान दिखा।

प्रवक्ता ने बताया छुल्लक श्री गंभीर सागर महाराज के सानिध्य में 14 अगस्त को विद्यासागर महाराज के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर डेढ़ बजे से पंचायती जैन नसिया में किया जाएगा।

 

 

  • अभिषेक जैन

Comments

comments

अपने क्षेत्र में हो रही जैन धर्म की विभिन्न गतिविधियों सहित जैन धर्म के किसी भी कार्यक्रम, महोत्सव आदि का विस्तृत समाचार/सूचना हमें भेज सकते हैं ताकि आप द्वारा भेजी सूचना दुनिया भर में फैले जैन समुदाय के लोगों तक पहुंच सके। इसके अलावा जैन धर्म से संबंधित कोई लेख/कहानी/ कोई अदभुत जानकारी या जैन मंदिरों का विवरण एवं फोटो, किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की video ( पूजा,सामूहिक आरती,पंचकल्याणक,मंदिर प्रतिष्ठा, गुरु वंदना,गुरु भक्ति,गुरु प्रवचन ) बना कर भी हमें भेज सकते हैं। आप द्वारा भेजी कोई भी अह्म जानकारी को हम आपके नाम सहित www.jain24.com पर प्रकाशित करेंगे।
Email – jain24online@gmail.com,
Whatsapp – 07042084535