विशाल शोभायात्रा के साथ श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, गुड़गांव में पंचकल्याणक महोत्सव की शुरूआत


विशाल शोभा यात्रा के साथ गुड़गांव के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव एवं विश्व शांति यज्ञ की शुरूआत हुई। गुड़गांव स्थित पंचकल्याणक एवं विश्व शांति यज्ञ का भव्य कार्यक्रम उपाध्याय मुनि श्री गुप्ति सागर जी महाराज के सानिध्य में हो रहा है। विशाल शोभा यात्रा महावीर पार्क से आरम्भ होकर मंडप स्थली पर सम्पन्न हुई। शुक्रवार को मंगलध्वाजारोहण किया गया तत्पश्चात गर्भ कल्याणक की विधि सम्पन्न की गई। इंद्र प्रतिष्ठा, महायज्ञ मंडल आराधना, आरती शास्त्र सभा, इंद्र दरबार, अयोध्या की भव्य मनोहारी रचना, कुबेर भवन, गर्भशोधन क्रिया, माता मरुदेवी की सेवा, नाभिराय का बहुमान, माता के सोलह स्वप्न दर्शन और रत्नवृष्टि आदि क्रिया का मंचन पूरी भव्यता के साथ पूर्ण हुआ।

IMG-20160212-WA0077

समाज के प्रतिनिधि अभय जैन ने कहा कि मूर्ति प्रतिष्ठा के पूर्व जैन समाज के पहले तीर्थकर ऋषभदेव के जीवन की प्रक्रिया पंचकल्याणक कार्यक्रम में बतौर विधि-विधान के साथ मंचन पूरी की जाती हैं। पंचकल्याणक महोत्सव 19 फरवरी तक होंगे, जिसमें ऋषभदेव के जन्म से मोक्ष जाने तक के कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। ध्वजारोहण और पंचकल्याणक महोत्सव में कपिल जैन, राजा जैन, उग्रसेन राजेश कुमार जैन, विमल चंद्र जैन, पूनम जैन, अशोक जैन, सुमन जैन, रमेश चंद्र मदनलाल जैन, राकेश कुमार जैन, शिखर चंद्र जैन शैलेंद्र जैन, मीरा जैन, सुशील कुमार जैन, कौशल जैन, धम्रेद्र जैन, नीरू जैन का विशेष सहयोग रहा। ऋषभदेव के माता-पिता बनने का सौभाग्य सतपाल जैन एवं ज्ञान देवी जैन को मिला। पंचकल्याण महोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य पंडित सुधीर मार्तड केशसिया जी, सह प्रतिष्ठाचार्य पंडित सचिन जैन, संजय शास्त्री, पंडित सनत कुमार जैन, मुकेश कुमार शास्त्री आदि की कार्यक्रम में शामिल थे। मंदिर के संरक्षक कंवर सैन जैन, प्रधान नरेश कुमार जैन, उप प्रधान वीरेंद्र जैन, महामंत्री अशोक कुमार जैन, मंत्री अवनीश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र जैन और कार्यालय अधीक्षक पुष्पेंद्र जैन आदि का भी विशेष सहयोग रहा। पूरे आयोजन में मुनि सेवा समिति, जैन युवा संगठन, सन्मार्क सांस्कृतिक मंच, जैन महिला मंडल सहित वामा महिला मंडल का भी विशेष सहयोग है।


Comments

comments