भारत में मुसलमानों की आबादी पर भड़के जैन मुनी, रोक लगाने के लिए पीएम मोदी से की अपील


जैन मुनी तरूण सागर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में छा गए है। इस बार मुनी ने भारत में मुस्लिमों की बढ़ती संख्या को लेकर भड़ास निकाली और इसके लिए राजनेताओँ को जिम्मेदार ठहराया।

तरूण सागर ने मुसलमानों पर निशाना साधते हुए कहा कि मुसलमानों की आबादी पर रोक नहीं लगती है तो देश में विस्फोटक स्थिति हो जाएगी। कुछ मुसलमान हैं जो भारत विरोधी हैं जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं और दिल से पाकिस्तान के साथ हैं। ऐसे मुसलमानों की आबादी लगातार बढ़ रही है।

तरुण सागर ने कहा कि भारत विरोधी मुसलमानों की आबादी बढ़ने से देश में गंभीर संकट पैदा हो जाएगा और हिंदू असुरक्षित हो जाएंगे। जयपुर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे तरुण सागर ने यह भी कहा कि लव जिहाद मुसलमानों की साजिश है, इसमें झूठे प्यार के नाम पर हिंदू लड़कियों को मुसलमान बनाया जा रहा है। लव जिहाद को नहीं रोका गया तो कुछ दिनों में दूसरा पाकिस्तान बनते हुए देखेंगे।

तरुण सागर ने भारत में मुसलमानों की बढ़ती आबादी का जिम्मेदार राजनीतिक दलों को ठहराया। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की नीति की वजह से आज मुसलमानों की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। कोई भी राजनीतिक दल इसमें दखल नहीं देना चाहता, इसलिए देश में दो बच्चे पैदा करने के कानून नहीं बनाया गया। सभी जातियों के लिए तो बच्चे का कानून देश में अनिवार्य करना चाहिए।

तरूण सागर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि देश में जहां-जहां भी मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है वहां जनसंख्या पर कानून लागू हो। तरुण सागर ने कहा कि हिंदू संकट में पड़ते जा रहे हैं। मुसलमानों की अबादी को अगर नहीं रोका गया तो हालात विस्फोटक हो जाएंगे।

  • hindi.apnlive.com

 


Comments

comments