कर्मदहन महामंडल विधान आयोजित किया गया।


भोपाल के चौक नगर स्थित जैन धर्मशाला में कर्मदहन महामंडल विधान का आयोजन किया गया। महामंडल विधान में श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। संगीतमय पूचा-अर्चना के साथ-साथ विधान के पात्र सहित श्रद्धालुओं द्वारा प्रभु की आराधना की की जा रही है। सुबह से ही जैन धर्मशाला में कर्मदहन विधान महामंडल में केसरिया रंग के वस्त्रों को धारण किये श्रद्धालु पहुंचने लगे। इसके बाद मूल नायक भगवान आदिनाथ का  अभिषेक उसके बाद शांतिधारा की गई। शांतिधारा के बाद विधान के प्रमुख पात्रों सहित श्रद्धालुओं ने संगीतमय स्वललहरियों से भक्ति और पूजा-अचना की। सायं को संगीत के साथ महाआरती की गई। इस महामंडल विधान का समापन गुरुवार को विशांति महायज्ञ के साथ हुआ।


Comments

comments