राजगीर में भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा विराजमान एवं मस्तकाभिषेक।

lord-mahaveera-rajgiri
lord-mahaveera-rajgiri

बहुत ही हर्ष का विषय है कि श्री बिहार स्टेट दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र कमिटी के अंतर्गत राजगीर जी की जैन तीर्थंकर की प्रतिमा भगवान महावीर स्वामी की जो आज विराजमान हुई।
देहरादून के विकासनगर में आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में हुये पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में राजगीर एवं पावापुरी जी की सभी प्रतिमा जी का पंचकल्याणक होकर देहरादून से लगभग 10 दिनों के पश्चात प्रतिमाये बिहार के राजगीर क्षेत्र पहुंची।
राजगीर क्षेत्र मे भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को विराजमान कर मस्तकाभिषेक एवम् पुजा-अर्चना धूमधाम से की गई, जिसमे कमिटी के सदस्यगण एवम् जैन समाज मौजूद रहे।प्रतिमा जी का पंचकल्याणक कराकर बिहार के राजगीर,पावापुरी जी तक पहुंचाने में कमेटी के सदस्यगण की सेवा रही।उनको धन्यवाद जो अपने कार्य स्थान से देहरादून जाकर प्रतिमा जी को लाने में अपना सेवा प्रदान किया और कमेटी को भी धन्यवाद।

साभार : प्रवीण जैन


Comments

comments