कौन है नवीन जैन? WORLD में पहली बार हो रहा ऐसा


शामली (यूपी). अभी तक पलायन के चलते चर्चाओं में रहा यूपी का शामली जिला अब एक ऐसी उपलब्धि के लिए चर्चा में आ गया है, जिस पर पूरे देश को नाज हो रहा है। शामली में पैदा हुए नवीन चंद जैन की कंपनी मून एक्‍सप्रेस पहली बार चांद पर अपना रोबोट यान उतारेगी। अमेरिकी सरकार ने इसके लिए लाइसेंस जारी कर दिया है। यह यान साल 2017 में चांद पर उतारा जाएगा। बताया जाता है कि ऐसा दुनिया में पहली बार होगा, जब यह निजी कंपनी चांद पर अपना यान उतारेगी। आगे पढ़िए कौन हैं नवीन जैन…
 – नवीन चंद जैन की कंपनी मून एक्सप्रेस वर्ष 2017 तक अपना रोबोट यान चांद पर भेजेगी।
– इसके लिए कंपनी को अमेरिका से लाइसेंस प्राप्त हो गया है।
– मून एक्सप्रेस कंपनी में भारतीय मूल के नवीन चंद जैन सह संस्थापक हैं।
– अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन ने अंतरिक्ष में यान भेजने और उसे चंद्रमा पर उतारने के लिए पहली बार एक निजी कंपनी को अनुमति दी है।
– इस रोबोट यान की मदद से चांद की तस्वीर धरती पर भेजी जाएगी।
– इसके अलावा अन्य वैज्ञानिक रिसर्च भी इस रोबोट यान की मदद से किए जाएंगे।
– जानकारी के अनुसार, मून एक्सप्रेस कंपनी का मुकाबला इंडस कंपनी से था।
1947 में कैराना से शामली आया था नवीन का परिवार
– नवीन चंद जैन का परिवार 1947 में कैराना से आकर शामली में बस गया था।
– नवीन चंद के पिता नरेंद्र जैन शामली में तालाब रोड जैन धर्मशाला के पास एक मकान में रहते थे।
– नवीन का जन्म 6 सितंबर 1959 को यहीं पर हुआ।
– 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने शामली के वीवी इंटर कॉलेज से की।
– इसके बाद आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद एक्सएलआरआई जमशेदपुर से एमबीए किया।
– उनके पिता नरेंद्र जैन भी इंजीनियर रहे हैं।
– शामली से यह परिवार गाजियाबाद चला गया था और अब नवीन जैन अमेरिका में परिवार के साथ रहते हैं।
– फिलहाल यहां उनकी बुआ के बेटे रजत जैन तथा अन्य रिश्तेदार रहते हैं।
परिवार में खुशी का माहौल
– अपने ममेरे भाई नवीन जैन की चांद पर जाने की सूचना पाकर रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।
– उनकी इस कामयाबी से परिवार, रिश्तेदार और समूचे शामलीवासी गदगद हैं।
– उनके परिवार के छोटे-छोटे बच्चे भी अब उन्हें अपना रोल मॉडल मान रहे हैं।
– ये उनके जैसा बनना चाहते हैं, जिससे वो भी अपना और देश का नाम दुनिया में रोशन कर सकें।
बचपन से ही कुछ अलग करने का था सपना
– अमेरिका ने चांद पर रोबोटिक यान ले जाने का लाइसेंस जारी किया है।
– लाइसेंस प्राप्त करने वाली इंफो स्पेस कंपनी और मून एक्सप्रेस के फाउंडर शामली निवासी नवीन कुमार जैन हैं।
– शामली के जैन विहार निवासी शरद जैन बताते हैं कि नवीन जैन बचपन से ही पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करता था।
– उन्‍होंने बताया कि नवीन बचपन में ही कहता था कि बड़ा आदमी बनूंगा।
– कुछ अलग काम करके देश में नाम रोशन करूंगा।
– नवीन जैन का भाई भी अमेरिका में ही किसी कंपनी में जॉब करता है।
– नवीन जैन के चाचा महिपाल जैन देहरादून में रहते हैं और वहां एक इंजीनियरिंग कॉलेज में वाइस चांसलर हैं।
नवीन जैन की उपलब्धियां
– इंफो स्पेश कंपनी के फाउंडर और पूर्व सीईओ रहे हैं।
– इसके अलावा मून एक्सप्रेस के को-सह संस्थापक और चेयरमैन हैं।
– काफी समय तक उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के साथ भी कार्य किया है।

— Rajesh P Singhvi (Special correspondent Team Jain24.com)


Comments

comments