श्री सम्मेद शिखरजी सदभावना यात्रा विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन के नेतृत्व में सरधना से हुई आरम्भ


सरधना (उत्तर प्रदेश) से परम पूज्य आचार्य से 108 भारत भूषण जी मुनिराज के मंगल आशीर्वाद से आरम्भ होकर विशाल जन समूह के साथ सरधना से मवाना (उत्तर प्रदेश) पहुंची। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड के अतिरिक्त राजस्थान और महाराष्ट्र से भी संगठन की यात्रा मधुबन 5 मार्च को पहुंचेगी।

यात्रा में संगठन के परम शिरोमणि संरक्षक राजेश जैन, उपाध्यक्ष यश जैन, महामंत्री सुदीप जैन, राजीव जैन, अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, विपिन जैन, मेरठ से विजय जैन, यात्रा सहयोगी देवेश जैन, दीपक जैन, निपुण जैन, सरधना से सागर जैन और संगठन की महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती रुचि जैन, संगठन की संरक्षिका दीप्ती जैन, लक्ष्मी नगर से नीरू जैन व महिला सदस्याएं और समाज के गणमान्य व्यक्ति यात्रा में शामिल हुए।

—आकाश जैन


Comments

comments

अपने क्षेत्र में हो रही जैन धर्म की विभिन्न गतिविधियों सहित जैन धर्म के किसी भी कार्यक्रम, महोत्सव आदि का विस्तृत समाचार/सूचना हमें भेज सकते हैं ताकि आप द्वारा भेजी सूचना दुनिया भर में फैले जैन समुदाय के लोगों तक पहुंच सके। इसके अलावा जैन धर्म से संबंधित कोई लेख/कहानी/ कोई अदभुत जानकारी या जैन मंदिरों का विवरण एवं फोटो, किसी भी धार्मिक कार्यक्रम की video ( पूजा,सामूहिक आरती,पंचकल्याणक,मंदिर प्रतिष्ठा, गुरु वंदना,गुरु भक्ति,गुरु प्रवचन ) बना कर भी हमें भेज सकते हैं। आप द्वारा भेजी कोई भी अह्म जानकारी को हम आपके नाम सहित www.jain24.com पर प्रकाशित करेंगे।
Email – jain24online@gmail.com,
Whatsapp – 07042084535