संतों की अगवानी में उमड़ा जनसैलाब, नहीं दिखा दलों और जातियों का कोई बंधन


झांसी के करगुवां जैनतीर्थ में जैन संतों का महासम्मेलन में जैन संत विराग सागर जी ससंघ का मंगल प्रवेश हुआ। विराग सागर जी ससंघ की आगवानी और विशाल शोभायात्रा के मौके पर नगर की सड़कों पर ऐसा सैलाब उमड़ा कि जहां देखों, वहीं भक्तों की भीड़ दिखायी दे रही थी। जैन संतों की आगवानी में न राजनीतिक दलों का बंधन नजर आया और न ही जाति की सीमाएं। इसमें जैन अजैन सहित सभी दलों के राजनीतिज्ञों ने संतों की आगवानी पूरे श्रद्धा भाव से की।  विशाल शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वज लहराते हुए 21 मोटर साइकिलों पर सवार युवाओं की टोली चल रही थी।

21 घोड़ों पर सवाल बालक एवं रानी झांसी के स्वरूप,  2 ऊंट, 21 बग्गियों के अलावा न्यू भारत बैंड, उदयपुर के अलावा रंग-बिरंगे परिधान में चल रहे अरिहंत धर्म प्रभावना, आचार्य धर्म प्रभावना, उपाध्याय धर्म प्रभावना, साधु धर्म प्रभावना फेडरेशन आदि हाथों में तख्तियां लिये चल रहे थे वहीं महिलाएं एवं युवा मंडल, डीजे पर बज रही धार्मिक धुनों पर नृत्य करते दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप के युवा-युवतियां, सिर पर कलश धारण किये महिलाएं आचार्यश्री की आगवानी करते हुए चल रहे थे। आचार्यश्री के साथ लगभग 70 पिच्छीधारी साधु, ससंघ आर्यिका माताजी सैकड़ों छुल्लक एवं दर्जनों की संख्या में ब्रह्मचारी संत शोभायात्रा की शोभा को चार चांद लगा रहे थे।

भव्य विशाल शोभायात्रा बीकेडी कालेज से शुरू होकर इलाइट चौराहा, जेल रोड चौराहा, कचहरी चौराहा से रिसाला चुंगी होते हुए जैन अतिशयतीर्थ करगुवां जी पहुंची। इलाइट चौराहे पर शोभायात्रा के पहुंचते ही स्वागत में प्रतीक्षारत विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं व्यापार मंडल के लोगों से आचार्यश्री का पाद-पक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त  किया। कार्यक्रम में पहुंचे सपा के राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता प्रदीप जैन आदित्य, कैलाश चंद्र जैन, महामंत्री प्रवीण कुमार जैन, निलय जैन, राजीव जैन, बसपा नेता सीताराम कुशवाहा, भाजपा नेता डा. धन्नूलाल गौतम, बीकेडी के प्राचार्य डा. बाबूलाल तिवारी सहित दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन ने आचार्यश्री के चरणों में श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

यहां केन्द्रीय मंत्री सुश्री उमा भारती, सदर विधायक पं. रवि शर्मा, गरौठा के पूर्व विधायक दीपनाराण सिंह यादव, उ.प. विधान परिषद के पूर्व सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, महापौर किरन राजू बुकसेलर, निवाड़ी विधायक अनिल जैन, एम.एल.सी रमा आर.पी.निरंजन, सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जैन, बंटू मिश्रा, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश रिछारिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, अफजाल हुसैन, बृजमोहन मिश्रा, मनीराम कुशवाहा, रघुराज शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, एच.पी.पटेल, अनिल झा, अनिल कुमार, श्रीमती अर्चना गुप्ता, भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, सन्तोष सोनी, सुबोध गुबरेले, प्रमोद कुशवाहा, बालक कुशवाहा, अमित साहू, सुमन पुरोहित, रामतीर्थ सिंघल, रामकिशन निरंजन, जुगल शिवहरे, अतुल जैन जी एम प्रकाश रीजेन्सी, उ. प्र. व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय पटवारी आदि ने संतों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में इसके अलावा महानगर अध्यक्ष सन्तोष साहू, फिरोज भाई, किशन पंजाबी, दिनेश अग्रवाल, संजय सर्राफ, प्रो. एस.आर. गुप्ता, शालिनी गुरूबख्शानी, शिवाली अग्रवाल,सुनील नैनवानी, आकाश सिद्ध, सनत मोदी, स्वतन्त्र मोदी, अरविन्द मोदी,विमल मोदी नरेन्द्र मोदी, दिनेश मोदी, सुरेश मोदी, सुनील मोदी, अभिनन्दन मोदी, राजेन्द्र कुमार बडज़ात्या ,विजय कासलीवाल, लालचन्द, ललित जैन, रोहित कासलीवाल, मोहन जैन,राहुल जैन, अंशुल जैन, अजीत शास्त्री, भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा की ओर से गौरव जैन, तरूण चड्डा,सजल जैन, अंशुल जैन, शैलेन्द्र जैन, राजेन्द्र जैन,चेतन जैन, रिषभ जैन ,श्रीमती ममता जैन, श्रीमती शीला सिंघई, प्रभा जैन, हुकुमचन्द जैन एवं पदम चन्द जैन समेत दिगम्बर जैन महासमिति सम्भाग की ओर से समस्त संतों का पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी गई।

 

 


Comments

comments