विश्व पुस्तक मेले में लगेगा जैन धर्म का स्टाल


जैन आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज की मंगल प्रेरणा और आशीर्वाद से प्रगति मैदान, नयी दिल्ली में दिनांक 9 से 17 जनवरी तक लगने वाले विश्व पुस्तक मेले में जैन धर्म की पारंपरिक और प्राचीन विचार धारा के प्रचार-प्रसार हेतु हाल संख्या 18 के स्टाल संख्या 78 में आयोजन किया जा रहा है। लोगों में जैन धर्म की सही जानकारी न होने की वजह से कई भ्रांतियां फैली हैं, जिन्हें इस स्टाल जैन धर्म के बारे में समुचित जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी। इस स्टाल में देश-विदेश से पधारे साहित्यकारों के अलावा अन्य लोगों को देश के प्राचीन जैन धर्म, 24 जैन तींर्थकरों, जैन संतों की दिनचर्या की जानकारी पूरे प्रमाणों के आधार पर दी जाएगी।


Comments

comments