भगवान पार्श्वनाथ मोक्ष कल्याणक पर शिखर जी में श्रद्धालुओं की भीड़, जगह-2 कैंपों का आयोजन


जैन धर्म के 23वें तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ का आज मोक्ष कल्याणक दिवस है। श्रावण शुक्ला सप्तमी के दिन झारखंड की पावन धरा जैन सिद्धक्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी से भगवान पार्श्वनाथ ने मोक्ष प्राप्त किया था। श्री सम्मेद शिखर जी की उसी पावन धरा पर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर पूरे देश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण श्री सम्मेद शिखर (पारसनाथ पर्वत) पर स्थित भगवान पार्श्वनाथ की टोंक लाडू चढ़ाने एवं श्रद्धा भाव से दर्शन की दरकार लिए पर पहुंचे। देश के कोने-कोने से इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं  का श्रद्धाभाव और उत्साह अति प्रशसनीय था।

इस अवसर पर जैन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पारसनाथ पर्वत स्थित गौतमनाथ स्वामी एवं भगवान पार्श्वनाथ टोंक के पास नि:शुल्क चिकित्सा शिविर दिल्ली के मितेश कुमार जैन एंड ग्रुप द्वारा लगाया गया था। जगह-जगह कैंप लगाये गये थे, जिसमें छोटे बच्चों के लिए दूध, बिस्कुट तथा टाफी की व्यवस्था की  गई थी। जरूरतमंद लोगों को बारिस के पानी से बचने के लिए बरसाती की भी व्यवस्था थी। कैंप का संचालन कर रहे मितेश जैन ने बताया कि कैंप के आयोजन से जो सुकून और मन को जो शांति मिलती है, वह अपने आप में अद्धितीय है। कैंप में दिल्ली से लगभग एक दर्जन चिकित्सकों की टीम पहुंची थी। कैंप के आयोजन में भारत वर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी का भी योगदार सराहनीय रहा।


Comments

comments