अखिलेश यादव को दिया Acharya Vidyasagar ने आशीर्वाद


सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व चीफ मिनिस्टर अखिलेश यादव ने खजुराहों में जाकर परम पूज्य 108 आचार्यश्री विद्यासागर जी मुनिराज के दर्शन किये और जीवन में सफलता के लिए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी और निशांत जैन भी मौजूद थे।

आचार्यश्री विद्यासागर जी ने अखिलेश से कहा कि हमारे देश की जनभाषा हिंदी है। अत: इसका प्रयोग न्यायालय, सरकारी कामकाज और शिक्षा में भी होना चहिए। आचार्यश्री ने आगे कहा कि अंग्रेजी के चलते स्वदेशी का बहुत नुकसान हुआ है। इस पर अखिलेश जी ने कहा कि आजकल बाजारों में चीन का सामान पटा पड़ा है।

आचार्यश्री ने बताया कि उनके संरक्षण में 100 गौशालाएं संचालित हो रही हैं। अखिलेश जी ने भी गौसेवा को तब्बोजह देने की बात कही और कहा कि मेरे घर में भी गायें पली हुई हैं। आचार्यश्री ने अंग्रेजी भाषा के विरोध पर अखिलेश को एक पुस्तक भेंट की। आचार्यश्री ने पर्यावरण संरक्षण पर अखिलेश से वार्ता की।

अखिलेश पर्यावरण से संबद्ध इंजीनियरिंग की डिग्री ले रखी है। आचार्यश्री ने जल संरक्षण पर चर्चा की। जल के दुरुपयोग से होने वाली हानियों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। आचार्यश्री ने बताया कि जैन धर्म अहिंसा के मूलभूत सिद्धांत पर आधारित है। श्री अखिलेश यादव लगभग एक घंटा तक आचार्यश्री के सानिध्य में बिताया।


Comments

comments