आचार्यश्री के पर्दापण हेतु निवेदन के लिए जाएंगे 51 बसों से श्रद्धालु


जैन आचार्य विद्यासागर जी महाराज ससंघ के अपने नगर में पदार्पण करने की विनती लेकर 51 बसों से जैन समाज अशोक नगर के श्रद्धालु भोपाल रनावा हो रहे हैं। जैन श्रद्धालु 1 नवम्बर को सुभाषगंज से हबीबगंज मंदिर भोपाल जाएंगे। इस संबंध में जाने वाले श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन का कार्य सुभाषनगर मंदिर में बुधवार से शुरू हो गया है। नगर में विराजित मुनिश्री अभय सागर, प्रभात सागर, पूज्य सागर ससंघ के पावन सानिध्य में जैन समाज के प्रमुख लोगों की बैठक विद्यासागर भवन में आयोजित की गई। इसमें समाज के अध्यक्ष रमेश चौधरी, संयोजक अशोक चौधरी, डा. डीके जैन, उपाध्यक्ष गिरीश जैन अथाईखेड़ा, अरविन्द जैन, उमेश सिंघई एवं युवा वर्ग के अध्यक्ष विजय धुर्रा शामिल हुए।


Comments

comments