अलीगढ़ में आगरा रोड स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल में सकल जैन समाज द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। किसी कारणवश मुलायम सिंह यादव कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर सके किंतु मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। डीपीएस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम प्रख्यात गीतकार एवं मंगलायतन विविद्यालय के कुलाधिपति पद्मभूषण गोपाल दास नीरज के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश ने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार जैन समुदाय को अल्पसंख्यक समुदाय का दर्जा दिया था। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों को दी जा रही सुविधाओं/योजनाओं का ब्यौरा भी दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति का रास्ता गांव से होकर निकलता है। नेताजी ने इन रास्तों पर संघर्ष कर यह मुकाम हासिल किया है। अपने 13 मिनट के संबोधन में उन्होंने कहा कि प्राइवेट यूनिवर्सिटीज की शुरूआत सबसे पहले नेताजी (मुलायम सिंह) ने एमिटी यूनिवर्सिटी के रूप में करायी थी। जैन तीर्थधाम मंगलायतन एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल के संरक्षक पवन जैन ने मुलायम सिंह को परोक्ष रूप से अभिवादन करते हुए कहा कि नेताजी ने समाजवाद को सही एवं सटीक ढ़ंग से परिभाषित किया है, यही कारण है कि सभी नेताजी का सम्मान करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी मुलायम सिंह ने सदैव तत्परता दिखायी है। अंत में उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में देश-विदेश के हजारों प्रतिष्ठित जैन विद्वान, उद्योगपति एवं अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख उपस्तित थे। इस दौरान उन्हें शहर की प्रसिद्ध कई लोकप्रिय चीजें भेंट की गयी।
Jain News
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के अन्तर्गत शीतल तीर्थ रतलाम में 20-21 जनवरी 2024 को होगा...
जयपुर 30 नवंबर। परम पूज्य चतुर्थ पट्टाचार्य श्री योगेंद्र सागर जी महाराज की प्रेरणा से निर्मित शीतल तीर्थ रतलाम में पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं...
17 दिसंबर को गिरनार सहित जैन तीर्थो पर अवैध अतिक्रमण के विरोध में देशव्यापी...
विश्व जैन संगठन के विश्वास नगर, दिल्ली में स्तिथ मुख्य कार्यालय में आयोजित विशेष सभा में संगठन की मुख्य कार्यकारिणी और सहयोगी संस्थाओं ने...
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का देवकर में मंगल प्रवेश
देवकर। शुक्रवार को दिगम्बर जैन संत आचार्य प्रवर 1008 श्री विद्यासागर जी महाराज साहब जी का नगर देवकर में भव्य मंगल प्रवेश बाजे गाजे...
विश्वशांति महायज्ञ के साथ संपन्न हुआ भोलानाथ नगर जैन मंदिर का पंचकल्याणक महोत्सव
पूर्वी दिल्ली : भोलानाथ नगर शाहदरा के नवनिर्मित जैन मंदिर में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के अंतिम दिन आयोजित विशाल धर्म सभा में विश्व...
विदेश में नीलाम होने जा रही यह प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमा किस जैन मंदिर की...
जैन पुरातत्त्व सम्बन्धी कुछ जानकारी के लिए मैं गूगल पर सर्च कर रहा था । देखते-देखते मुझे एक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमा जी की फोटो...