घटयात्रा व ध्वजारोहण के साथ 1008 कलशों से होगा चरणाभिषेक


बावनगजा। सिद्धक्षेत्र बावनगजा में 31 दिसंबर से तीन दिनी जिनसहस्स महामंडल विधान शुरू हो रहा है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। मुनिश्री विनम्र सागर जी महाराज के संघ सान्निध्य में आयोजन होगा । इस दौरान जिनेंद्र भगवान के 1008 नामों की स्तुति की जाएगी। इस में 108 जोड़े शामिल होकर विधान करेंगे। पहले दिन शांतिधारा, घटयात्रा, ध्वाजारोहण के साथ अन्य कार्यक्रम होंगे। दूसरे दिन भगवान अदिनाथ का 1008 कलशों से चरणाभिषेक किया जाएगा।
बावनगजा ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया तीन दिन तक रोजाना अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करना और मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। बावनगजा में बिना मास्क के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा शासन की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। होने वाले विधान के दौरान ऐसी व्यवस्था की जाएगी। जिससे एक जगह पर भीड़ एकत्रित न हो। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग भी इसका ध्यान रखे।
जानिए… तीन दिन ऐसे चलेंगे कार्यक्रम
पहला दिन : सुबह 7 बजे नित्यमह अभिषेक, शांतिधारा, सुबह 7.30 बजे घटयात्रा, सुबह 8 बजे ध्वजारोहण। सुबह 8.30 बजे मंडपशुद्धि, मंडप उद्घाटन, सुबह 9 बजे मुनिश्री के प्रवचन, सुबह 9.30 बजे पूजन व विधान शुरू, दोपहर 3 बजे मुनिश्री के प्रवचन, शाम 5 बजे आचार्यभक्ति, रात 7 बजे आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम दिल्ली के दल द्वारा, रात 8 बजे आदिनाथ भगवान के चरणों में भक्ति संगीत, भक्तांबर स्त्रोत का पाठ व मंत्रजाप होगा।
दूसरा दिन : सुबह 7 बजे नित्यमह अभिषेक, शांतिधारा, 9.30 बजे 1008 कलशों से चरणाभिषेक, दोपहर 1 बजे मंडल विधान, 3 बजे मुनिश्री के प्रवचन, शाम 5.30 बजे आचार्यभक्ति, 7 बजे आरती, प्रवचन, 7.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम दिल्ली के दल द्वारा।
तीसरा दिन : सुबह 7 बजे नित्यमह अभिषेक, शांतिधारा, दोपहर 1 बजे मंडल विधान, 3 बजे मुनिश्री के मंगल प्रवचन, शाम 5.30 बजे आचार्य भक्ति होगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी


Comments

comments