सम्मेद शिखर तीर्थक्षेत्र से पैदल विहार पर निकले जैन मुनि आज्ञा सागर जी महाराज (96) ने सोमवार प्रात: 10.45 बजे जैन मंदिर बुधवारी बाजार में अपना शरीर त्याग दिया। मुनि आज्ञा सागर जी सम्मेद शिखर जी विहार कर राजिम जा रहे थे। इनके साथ जैन मुनि विनिश्चल सागर, विभस्व सागर, अंकलंग सागर एवं विभूषण सागर जी महाराज साथ विहार पर थे। सम्मेद शिखर से रांची, जशपुर, धरमजयगढ़ होते हुए सोमवार प्रात: 07.30 बजे बुधवारी जैन मंदिर पहुंचे और सभी महाराजों ने आहार ग्रहण किया। इसके बीच ही सल्लेखना पर बैठ गये। प्रात: लगभग 10.45 बजे मुनि आज्ञा सागर जी महाराज ने अपना शरीर त्याग दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मंदिर जी में पहुंच गये, जिसमें बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चंपा जिले के जैन समाज के लोग थे। समाज ने जैन मंदिर परिसर में ही महाराज के शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया। शरीर त्यागने वाले मुनि आज्ञा सागर जी मध्य प्रदेश के चांदला, छतरपुर के रहने वाले थे। उनका गृहस्थ नाम कस्तूरचंद जैन था।
Jain News
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम
जयपुर। परम पूज्य भारत गौरव आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर पुलक...
पत्रकार जन जन तक पहुंचाएं महावीर के संदेश – आचार्यश्री प्रज्ञ सागर जी महाराज
दिल्ली। परम पूज्य परमम्पराचार्य श्री प्रज्ञ सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में 14 मार्च को दोपहर 3:00 बजे लोधी एस्टेट दिल्ली में जैन...
जयपुर के जैन मंदिर में तिलक होली मनाई
जयपुर 7 मार्च । परम पूज्य भारत गौरव आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज जी के आर्शीवाद से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष...
सिद्धचक्र महामंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ के साथ संपन्न: भगवान के 1008 गुणों के...
जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म ,गायत्री नगर में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान के सातवें व आठवें दिन भगवान के 1008 गुणों के...
सिद्धों की अराधना का छठवां दिन, महासती मैना सुंदरी नाटक का हुआ मंचन
जयपुर 4 मार्च। दिगंबर जैन मंदिर महारानी फार्म ,गायत्री नगर में 4 मार्च को प्रातः 7:30 बजे से आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान के अवसर...