नोएडा बड़े जैन मंदिर में क्षमावाणी पर्व का आयोजन


नोएडा सेक्टर 27 श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में रविवार प्रात: मुनिश्री त्रिलोक भूषण जी महाराज के सानिध्य में क्षमावाणी पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी लोगों से एक-दूसरे से क्षमा याचना की। कई श्रद्धालुओं ने क्षमा भाव की महत्ता पर कविता पढ़ी, किसी ने भजन तो किसी ने क्षमा भाव पर अपने उद्गार ब्यक्त कर मन पवित्र किया। इसके बाद मुनिश्री त्रिलोक भूषण जी महाराज ने क्षमा की महिमा के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि जो काम दूसरे को पसंद नहीं है या जिस बात से उसका मन अशांत हो जाए, उसका त्याग करना ही उत्तम क्षमा धर्म है। इसलिए हमें क्षमा मांगने में कतई संकोच नहीं करना चाहिए क्योंकि क्षमा वीरों का भूषण है। इसलिए वे ही लोग क्षमा मांगते और क्षमा करते हैं, जिनका मन बड़ा और साहसी होता है। इसके पश्चात धर्म और सामाजिक कायरे को करने वाले कई संगठन जैसे जैन यू्थ क्लब, जैन स्वाद्वादवाद क्लब, वीरोदय महिला मंडल, त्रिशला महिला मंडल के लोगों सहित पयूषर्ण पर्व में प्रतिदिन संगीतमय पूजा-पाठ कराने वाले पंडित जी, मंदिर की सेवा में लगे सभी कर्मचारीगण को सम्मानित किया गया और उन्हें उपहार प्रदान किये गये। तत्पश्चात मंदिर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने बड़े चाव के साथ स्वादिष्ट भोजन को ग्रहण किया।

  • निशेष जैन (मो. 9811355690)

Comments

comments