मुमुक्ष रोशनी कुमारी शनिवार को दीक्षा लेंगी।


राजस्थान के सिरोही नगर की मूल निवासी और वर्तमान में चेन्नई में रह रही मुमुक्ष रोशनी कुमारी पुत्री सुरेश चंद्र सोलंकी शनिवार को दीक्षा ग्रहण करेंगी। मुमुक्ष रोशनी कुमारी को दीक्षा दिलवाने के लिए जैनाचार्य प्रन्यास प्रवर धर्मशील महाराज एवं मुनिराज रविंद्र महाराज नगर में मंगल प्रवेश कर चुके हैं। जैनाचाय्रे के नगर प्रवेश पर उनका सामैया किया गया तथा वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा में महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। दीक्षा महोत्सव के तहत शुक्रवार को वर्षीदान वरघोड़ा निकाला जाएगा। जैन वीसी के अिन शाह ने बताया कि मुमुक्ष रोशनी कुमारी प्रन्यास प्रवर धर्मशील महाराज ओजस्वी प्रवचनकार मुनिराज रविंद्र महाराज के पावन सानिध्य में दीक्षा लेंगी।


Comments

comments